फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Government wants to end the strike by sending retrenchment notices

छटनी के नोटिस भेजकर हड़ताल खत्म करना चाहती है सरकार

Mon, 24 Jan 2022 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Government wants to end the strike by sending retrenchment notices
पलवल। आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन की हड़ताल सोमवार को 48वें दिन भी जारी रही। कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय स्थित पार्क में एकत्रित हुईं और धरना-प्रदर्शन किया। धरने में आंगनबाड़ी नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा वेतन बढ़ोतरी की घोषणा का पूरा करने तक हड़ताल जारी रहेगी। सरकार बातचीत की बजाय दमन का रास्ता अपना रही है। आंगनबाड़ी नेताओं को छटनी के नोटिस दिए जा रहे हैं। यदि एक भी कार्यकर्ता की छटनी हुई तो सभी कर्मचारी संगठन हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसकी जिम्मेवारी सरकारी की होगी।
विज्ञापन

सोमवार को धरने की अध्यक्षता जिला उपप्रधान कमला देवी ने की, जबकि संचालन कृष्णा देवी ने किया। धरने को संबोधित करते हुए सीटू के जिला सचिव भागीरथ बैनीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की घोषणा व मुख्यमंत्री के साथ हुए समझौते को तीन साल बाद भी लागू नहीं किया जा रहा है। कार्यकर्ता पिछले 48 दिनों से हड़ताल पर हैं। घर-परिवार को छोड़कर रोजाना धरना दे रही है, उसके बावजूद भी सरकार मांगों पर टाल-मटोल कर रही है। यदि सरकार ने जल्द ही मांगों को पूरा नहीं किया तो सभी कर्मचारी संगठन आंगनबाड़ी की मदद में हड़ताल पर चले जाएंगे। नेता कमला देवी ने कहा कि सरकार छटनी के नोटिस का डर दिखाकर हड़ताल को तोड़ता चाहती है, जिसका कार्यकर्ता पुरजोर विरोध करती है। धरने में उप प्रधान बिमलेश मंडकौला, खंड प्रधान शशि देवी, पुष्पा कबीर, किरैच वर्कर सुमन, आंगनबाड़ी नेता परसंदी, वीना ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed