फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Government procurement of paddy is not possible due to election process

Palwal News: चुनाव प्रक्रिया के चलते धान की नहीं हो पा रही सरकारी खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Government procurement of paddy is not possible due to election process
- किसान संगठनों ने धान की फसल की सरकारी खरीद शुरू कराने की मांग की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। शहर की अनाज मंडी में धान की आवक बढ़ती जा रही है। मंडी में आ रहे धान की फसल में ज्यादा नमी है। इस कारण सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पा रही है। धान की कटाई पर चुनाव का असर पड़ा है। किसान से लेकर मजदूर तक चुनावों में व्यस्त रहे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आठ अक्तूबर को चुनाव परिणाम के बाद मंडियों में फसल की आवक और बिक्री में तेजी आएगी।
शनिवार को मंडी में धान की फसल लेकर पहुंचे किसानों ने अधिकारियों से धान की सरकारी फसल की खरीद की मांग की। लेकिन मंडी के अधिकारियों ने जब धान की फसल की नमी की जांच की तो 17 से 19 फीसदी नमी धान की फसल में पाई गई। सरकार द्वारा धान की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2320 रुपये निर्धारित किया गया है। मंडी के सचिव वीरेंद्र सिंह ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसान अपनी धान की फसल को सूखने के बाद मंडी लेकर आए। जिससे उनकी फसल का सही दाम मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभी तक धान 1509 की लगभग 20000 क्विंटल फसल की आवक मंडी में हुई है जबकि 2800 क्विंटल पीआर धान की फसल मंडी में आ चुकी है। धान की फसल की सरकारी खरीद के लिए अधिकारियों को लिखा है, खरीद शुरू होगी। वहीं किसान संगठन के सदस्य केशवदेव ने मंडी प्रशासन से धान की फसल की सरकारी खरीद शुरू मांग करते हुए कहा की सभी किसानों की धान की फसल में नमी ज्यादा नहीं है। लेकिन मंडी अधिकारियों की चुनाव कार्य में ड्यूटी होने के कारण किसानों की फसल की खरीद नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed