{"_id":"6048eed48ebc3e8cbc5602b0","slug":"girls-doesnot-get-benefit-of-pink-bus-for-going-schools-and-colleges-in-palwal-palwal-news-noi570465451","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को नहीं मिल पा रहा पिंक बस सेवा का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को नहीं मिल पा रहा पिंक बस सेवा का लाभ
विज्ञापन
girls doesnot get benefit of pink bus for going schools and colleges in palwal
पलवल। हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई पिंक बस सेवा का एक साल बाद भी जिले की छात्राओं को लाभ नहीं मिल पा रहा है। छात्राओं को गांव से स्कूल-कॉलेज तक पहुंचाने के लिए शुरू होने वाली पांच बसों में केवल दो बसें ही शुरू हो पाई है। इसको लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अधिकारियों से लेकर प्रदेश परिवहन मंत्री तक गुहार लगा चुकी है, परंतु अभी तक बस सेवा शुरू नहीं हुई है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि जल्द ही छात्राओं के लिए बस सेवा शुरू नहीं हुई तो विद्यार्थी प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
प्रदेश सरकार ने बीते साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर छात्राओं को गांवों से स्कूल-कॉलेज सुरक्षित पहुंचाने के लिए 150 पिंक बसें शुरू करने की घोषणा की थी। ये बस एक अप्रैल 2020 से प्रदेश के निर्धारित रूटों पर चलाई जानी थी। इनमें छात्राओं को विशेष सुविधा दी जानी है। बसों में महिला कंडक्टर से लेकर सुरक्षा गार्ड तैनात करना, सुरक्षा के लिए बस में जीपीएस व सीसीटीवी लगाना शामिल है। वहीं, इन बसों में यात्रा करने के लिए 150 किलोमीटर तक छात्राओं को पास की सुविधा उपलब्ध करवाई जानी है, जिससे दूसरे जिलों में पढ़ने वाली छात्राओं को इस सेवा का लाभ मिल सके।
जिला के अंदर पलवल-हसनपुर रूट, पलवल-सोहना, पलवल से मंडकौला, पलवल से हथीन और पलवल से बल्लभगढ के लिए पिंक बस सेवा शुरू की जानी थी, परंतु एक साल बाद केवल पलवल हसनपुर एवं पलवल-बल्लभगढ़ रूट पर बस सेवा शुरू की गई है। हसनपुर रूट पर एक माह पूर्व तो बल्लभगढ़ रूट पर दो दिन पूर्व ही पिंक बस सेवा शुरू की गई है। इन बसों में न तो महिला कंडक्टर है और न ही सुरक्षाकर्मी। अन्य सुविधाएं इन बसों में नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन
सिर्फ दिया जाता है आश्वासन
पिंक बस सेवा शुरू करने को लेकर कई बार जिला उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त से लेकर रोडवेज महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपे गए हैं, परंतु हर बार आश्वासन दे दिया जाता है। बस सेवा के लिए प्रदेश परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा को भी ज्ञापन सौंपा गया था। उन्होंने जल्द ही बस सेवा शुरू करवाने के लिए कहा था, परंतु कई माह बीत जाने के बाद भी सभी रूटों पर बस नहीं चलाई गई हैं। - पुष्पेंद्र ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, एबीवीपी
जल्द मिलेगी बसें
पलवल में दो पिंक बसें चला दी गई हैं और जल्द ही अन्य बसें भी चलाई जाएंगी। बसें खरीदी जा रही हैं। जल्द ही बसें आ जाएंगी। प्रयास है कि जिले की छात्राओं को बस की सुविधा मिले। इसके लिए जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। - मूलचंद शर्मा, परिवहन मंत्री, हरियाणा सरकार