फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Girl returning after celebrating New Year's party dies in road accident

Palwal News: नए साल की पार्टी मनाकर लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत

Mon, 01 Jan 2024 11:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Girl returning after celebrating New Year's party dies in road accident
- सूरजकुंड रोड पर हुआ हादसा, आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नए साल की पार्टी मनाकर लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के समय मृतका दोस्त के साथ बाइक से दिल्ली के शकरपुर लौट रही थी। सूरजकुंड रोड पर एक ट्रक चालक की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतका की पहचान दिल्ली के शकरपुर निवासी शोभना जायसवाल (35) के रूप में हुई है। दोस्त अमनप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है। फिलहाल परिवार के साथ दिल्ली के शाहदरा स्थित ईस्ट रोहित नगर में रहता है। रविवार रात कंपनी की तरफ से महीपाल गार्डन में नए साल की पार्टी रखी गई थी। वह शोभना के साथ पार्टी में शामिल होने गया था। रात करीब साढ़े 12 बजे दोनों बाइक से दिल्ली जा रहे थे। प्रह्लादपुर की ओर जाने वाले सूरजकुंड गोलचक्कर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में दोनों सड़क पर गिर गए। इससे पहले कि शोभना खुद को संभाल पाती, ट्रक के पहिये ने उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। सूरजकुंड थाना पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed