फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Ganja leaves worth Rs 50 lakh being taken from Odisha to Delhi recovered

Palwal News: ओडिशा से दिल्ली ले जाई जा रही 50 लाख की गांजा पत्ती बरामद

Wed, 30 Aug 2023 11:08 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Wed, 30 Aug 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Ganja leaves worth Rs 50 lakh being taken from Odisha to Delhi recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। पुलिस ने शहर थाना क्षेत्र में दिल्ली-आगरा राजमार्ग-19 पर एक कैंटर से नारियलों के बीच छिपाकर ओडिशा से दिल्ली ले जाई जा रही करीब 50 लाख रुपये की गांजा पत्ती बरामद की है। पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। डीएसपी शाकिर हुसैन ने इस मामले में बुधवार को यहां अपराध जांच शाखा में पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी।
डीएसपी शाकिर ने बताया कि 29 अगस्त की रात को करीब 11 बजे सीआईए प्रभारी मोहम्मद इलियास की टीम को सूचना मिली थी कि दो नशा तस्कर राजस्थान नंबर के कैंटर में गांजा पत्ती भरकर ओडिशा से दिल्ली ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही सीआइए टीम ने मौके पर नाकाबंदी कर दी। नाके से थोड़ी देर बाद मथुरा की तरफ से आ रहे कैंटर को सूचना के आधार पर रोक लिया।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि कैंटर में नारियल भरे हुए थे। जब नारियलों से भरे कैंटर की तलाशी ली गई तो नारियलों के बीच में गांजा पत्ती से भरे कट्टे मिले। जिन्हें काबू कर चालक कप्तान यादव तथा परिचालक प्रदीप कुमार को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम ने बरामद गांजा पत्ती के कट्टों का वजन तोला तो वजन 193 किलो 950 ग्राम था। डीएसपी ने बताया कि इस गांजा पत्ती की कीमत करीब 50 लाख रुपये है। दोनों आरोपियों से पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि यह गांजा पत्ती ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा था। बताया कि ओडिशा के रायपंखा के जितेंद्र से खरीदकर लेकर आए थे। उनके कैंटर के आगे एक स्कोर्पियो गाड़ी भी उन्हें पायलेट कर रही थी। जो पुलिस को देखकर फरार हो गई, उस स्कारपियो में दो लोग थे। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि उनके साथियों के बारे में भी जानकारी हासिल की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed