फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Gangrape with teenage girl

नाबालिग लड़की का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 29 May 2019 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Gangrape with teenage girl
नाबालिग लड़की का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

हथीन। बहीन थाना क्षेत्र में अपहरण कर नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म और विवाहिता से दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए हैं। पहले मामले में पुलिस किशोरी का मेडिकल करा रिपोर्ट दर्ज कर चार नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी है वहीं दूसरे मामले में विवाहिता से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, बहीन थाना अंतर्गत एक गांव में 27 मई की रात किशोरी अपने घर में सो रही थी। रात के समय चार युवक घर में घुस आए तथा उसे बेहोश कर उठाकर पास के जंगलों में ले गए। जहां उसके साथ चारों आरोपी युवकों ने दुष्कर्म किया तथा विरोध करने पर मारपीट भी की। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद उसे जंगल में ही छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता के परिजन जब सुबह उठे तो किशोरी उन्हें घर में नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। इस दौरान जंगल में परिजनों को वह बदहवास हालत में पड़ी मिली। परिजनों के पूछने पर उसने सारी घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत ही मामले की सूचना पुलिस थाने में दी तथा पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद आरोपी उटावड निवासी इनाम, नखरौला निवासी जमशेद, जयसिंह पुर निवासी मजीद और कमरू के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, अपहरण करने, जान से मारने की धमकी देने और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं बहीन थाना इलाके के एक गांव में घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी आबिद को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी नवलकिशोर ने बताया कि पीड़िता का पति ट्रक ड्राइवर है तथा 27 मई को वह बाहर गया हुआ था। रात को गांव नई जिला नूंह निवासी आबिद पीड़ित के घर में घुस आया और डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने परिजनों को इसकी सूचना दी और पुलिस को सूचित किया। बहीन थाना पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी कराया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती से बहन का देवर धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म
पलवल। बहन के पास रह रही युवती के साथ जबरन दुष्कर्म करने व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक धमकी देकर समय-समय पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता रहा जिससे वह गर्भवती हो गई। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जांच अधिकारी एएसआई प्रवीण के अनुसार 20 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बड़ी बहन पलवल में रहती है। पीड़िता अपनी बहन के पास आती-जाती रहती थी। आरोप है कि जनवरी 2019 में पीड़िता कुछ दिन के लिए अपनी बहन के पास रही थी। 9 जनवरी की रात करीब 11 बजे बहन के देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। धमकी के डर से पीड़िता चुप रही लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और समय-समय पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता रहा जिससे वह गर्भवती हो गई। गर्भवती होने की बात पीड़िता को पता चली तो उसने आपबीती परिजनों को बताई। परिजनों की मदद से पीड़िता ने मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई और सामने आया कि वह चार महीने की गर्भवती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed