{"_id":"67a7947dd3ece37a8e0311e5","slug":"gang-involved-in-cheating-in-the-name-of-completing-tasks-busted-five-arrested-palwal-news-c-24-1-gr11004-111863-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: टास्क पूरा करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: टास्क पूरा करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल निवासी युवक के साथ की थी 15 लाख रुपये की ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। टेलीग्राम पर टास्क पूरा कर लाभ कमाने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह ने गांव लखनाका निवासी युवक से 15 लाख रुपयों की ठगी की थी। आरोपियों के कब्जे से 13 मोबाइल व 19 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार के अनुसार गांव लखनाका निवासी अकिल खान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बीती आठ जनवरी को उसके पास टाटा कंपनी प्रोजेक्ट के नाम से टेलीग्राम के द्वारा एक मैसेज आया। मैसेज में उसे घर बैठे ऑनलाइन काम कर पैसे कमाने का लालच दिया। वह उनके झांसे में आया और उसने उनके द्वारा बताए गए कुछ टास्क पूरे कर दिए। उनके कहने पर उसने 15 जनवरी को उनके खाते में 59,385 रुपये व दूसरी बार में 1,41,948 जमा करा दिए। इसके बाद उसने उनके कहने पर 17 जनवरी को पहली बार में 4,49,988 रुपये व दूसरी बार में 8,48,096 रुपये जमा करा लिए। आरोप है कि टाटा कंपनी प्रोजेक्ट के नाम पर उसके साथ करीब 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है।
मामले में पुलिस ने जांच टीम गठित कर जांच शुरू की। साइबर तकनीक व बैंक खाते की जानकारी हासिल कर राजस्थान के भीम सागर निवासी शीशपाल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से नौ मोबाइल फोन, सात एटीएम कार्ड बरामद किए गए। आरोपी से पूछताछ के आधार पर गिरोह में शामिल राजस्थान के गांव नोखड़ा निवासी आशुतोष विश्नोई, भीयासर निवासी मनीष, दिनेश व अशोक कुमार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी आशुतोष से तीन एटीएम कार्ड, मनीष से एक मोबाइल व पांच एटीएम कार्ड, दिनेश से तीन मोबाइल फोन व चार एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपियों की रिमांड अवधि पूरी होने पर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।