{"_id":"67c49379fba4f8d4cd00172b","slug":"friends-called-him-home-and-shot-him-gambhir-police-engaged-in-investigation-palwal-news-c-24-1-gr11004-112372-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: घर बुलाकर दोस्तों ने मारी गोली, गंभीर, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: घर बुलाकर दोस्तों ने मारी गोली, गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
गांव सौन्दहद का मामला, घायल को गांव के मंदिर पर छोड़कर भाग गए आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। मुंडकटी थाना अंतर्गत गांव सौन्दहद में तीन दोस्तों ने युवक को अपने घर बुलाकर देशी पिस्तौल से
सीने में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी युवक को गंभीर हालत में गांव के मंदिर पर छोड़कर फरार हो गए। गांव के लोगों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पलवल रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी कुलदीप सिंह सहित मुंडकटी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को 52 पाल के अध्यक्ष अरुण जेलदार अपने गांव सौन्दहद में स्थित सूर्य कुंड मंदिर पर परिवार के साथ पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। इसी दौरान, जिन लोगों ने गोली मारी थी, उनमें से दो युवक घायल आकाश को मंदिर के पास छोड़कर फरार हो गए थे।
अरुण जेलदार ने घायल आकाश को होडल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पलवल के जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी कुलदीप सिंह व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर चंदन सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। डीएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि घायल आकाश की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।