फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Four youth died in separate road accidents

Palwal News: अलग-अलग सड़क हादसों में चार युवकों की मौत

Mon, 23 Oct 2023 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Four youth died in separate road accidents
- ईंटों के भरी ट्रॉली से टकराई कार, दो दोस्तों की मौत
विज्ञापन

- ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार भाइयों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत
- दो बाइकों की भिड़ंत में एक की युवक की मौत


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार युवकों की मौत हो गई। सबसे बड़ा हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित आल्हापुर पुल पर हुआ, जहां ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के अचानक ब्रेक लगाने से कार टकरा गई। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। वहीं गांव मीतरोल के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। चौथा हादसा होडल-नूंह रोड पर हुआ, जहां दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। अभी तक आरोपी वाहन चालकों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पहले हादसे में शहर थाना प्रभारी रविंद्र के अनुसार गांव असावटी निवासी राजेश रावत ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका छोटा भाई जितेंद्र एनएनटी कंपनी में काम करता था। उसी के साथ गांव बढ़राम निवासी नितिन भी काम करता था। रविवार रात को वह अपने भाई जितेंद्र व नितिन के साथ पलवल के गोरेल्ला मोहल्ला स्थित एक रिश्तेदारी में आयोजित समारोह में शामिल होने आया था। देर रात वह बाइक पर तथा जितेंद्र व नितिन कार में सवार होकर वापस लौट रहे थे। वह कार के पीछे चल रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर आल्हापुर पुल के समीप ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। कार चला रहा नितिन कार को रोक नहीं कर पाया और कार ईंटों से भरी ट्राली से जा टकराई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। उसने राहगीरों की मदद से दोनों को कार से निकाला और दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में चिकित्सकों ने जितेंद्र व नितिन दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

--------
बाइक सवार भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, एक की मौत
दूसरे मामले में मुंडकटी थाना प्रभारी धर्मेंद्र के अनुसार यूपी के जिला जिला मथुरा स्थित लक्ष्मी नगर निवासी शैलेंद्र ने मुंडकटी थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि वह और उसका भाई गजेंद्र सिंह गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। दोनों बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव मीतरोल के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गजेंद्र सड़क पर गिर गया, जबकि वह साइड में गिरा। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गजेंद्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
ड्यूटी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
नांगल जाट गांव निवासी देवीराम ने उटावड़ थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका 21 वर्षीय बेटा सचिन तावडू में नौकरी करता था। रविवार को सचिन के मोबाइल से किसी ने उनके पास फोन किया कि सचिन का एक्सीडेंट हो गया है, जिसे नल्हड़ मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही वह परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में पता चला कि उसके बेटे सचिन की दुर्घटना में लगी चोटों के कारण मौत हो गई है। उन्हें पता चला कि बाइक पर सवार होकर ड्यूटी से लौट रहे सचिन को अन्य बाइक चालक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। उटावड़ थाना पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed