{"_id":"59086da24f1c1bcc344427f6","slug":"four-teams-formed-by-sp-to-guard-the-men","type":"story","status":"publish","title_hn":" मजनुओं की धरपकड़ के लिए एसपी ने गठित कीं चार टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजनुओं की धरपकड़ के लिए एसपी ने गठित कीं चार टीमें
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल, कालेजों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में छेड़छाड़ करने, अश्लील फब्तियां कसने वाले मजनुओं के लिए पुलिस ने जिले में चार टीमों का गठन किया है। इसके जरिए ऑपरेशन दुर्गा को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
यह टीमें जिले में सभी सार्वजनिक स्थानों, स्कूल व कालेजों, बस अड्डे के आसपास व रेलवे स्टेशनों के पास जाकर मजनुओं पर नजर रखेंगी। जहां कहीं भी कोई मजनूं किसी महिला, युवती को तंग करता मिला, उसे तुरंत उठाकर हवालात की हवा खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस विभाग द्वारा यह ऑपरेशन 15 मई 2017 तक चलाया जाएगा। अभियान को लेकर गंभीर जिला पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज ने बताया कि गठित की गईं इन चारों टीमों के नंबर भी सार्वजनिक किए जाएंगे, ताकि कहीं किसी महिला के साथ कोई गलत हरकत हो रही हो तो वह इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे सके। उन्होंने कहा कि जिले में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों व घर से बाहर निकलकर पढ़ने व नौकरी करने जाने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले मजनुओं को बिल्कुल नहीं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसके लिए सामाजिक संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा। स्कूल व कालेजों में अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक किया जाएगा । उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के मन में घर से बाहर निकलते समय बने रहने वाले डर को खत्म करना है। उन्होंने लोगों से खासकर महिलाओं से अपील की है कि वह पुलिस के अभियान में अपना सहयोग दें तथा महिलाओं को सुरक्षित बनाएं।