फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Forced to commute via an unpaved access road.

Palwal News: दो दशक से कच्चे संपर्क मार्ग से आवागमन मजबूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Forced to commute via an unpaved access road.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। नगीना विकासखंड के गांव बलैई में विकास के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। लोक निर्माण विभाग की मुख्य सड़क से शौकत के घर तक जाने वाला संपर्क मार्ग दो दशक से अधिक समय से कच्चा पड़ा है। ग्रामीण लंबे समय से रास्ते को पक्का कराने और नाली निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन ही मिला है।

बारिश के दौरान उचित जलनिकासी नहीं होने से रास्ते पर कीचड़ और जलभराव हो जाता है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों और फिसलन के कारण दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है। स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ती है।
विज्ञापन


ब्लॉक पार्षद जुनैद खान ने बताया कि उन्होंने ग्रामीणों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से संत कबीर कुटीर में मुलाकात कर लिखित मांगपत्र भी सौंपा था। इसके बावजूद कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी। सरपंच इरफान ने बताया कि पंचायत के पास फिलहाल इस कार्य के लिए पर्याप्त बजट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण अली मोहम्मद, नियाज और साहिल अख्तर ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर एस्टीमेट तैयार कराने और रास्ते को पक्का कराने की मांग की। उनका कहना है कि नाली निर्माण होने से जलभराव की समस्या का भी स्थायी समाधान होगा। बीडीपीओ विशाल आजाद ने जल्द स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed