{"_id":"5d96367d8ebc3e93c6338d8f","slug":"follow-traffic-rule-awrness-is-importent-for-society-palwal-news-noi465229268","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों की पालना से आती है सड़क दुर्घटनाओं में कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों की पालना से आती है सड़क दुर्घटनाओं में कमी
विज्ञापन
यातायात नियमों के लिए लोग जागरुक हो
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। वाहन चलाते समय हमें यातायात के नियमों का पालन कर अपने आप को और दूसरों को सुरक्षित रखना है। टू व्हीलर पर हेलमेट व फोर व्हीलर चलाते समय सीट बेल्ट और गति सीमा और रात के समय डिपर का प्रयोग कर सुरक्षित यात्रा की जा सकती है। चालक सड़क पर वाहन चलाते समय एंबुलेंस को आगे निकलने के लिए अवश्य रास्ता दें। उपायुक्त यशपाल औरंगाबाद स्थित एडवांस शिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उपायुक्त ने विद्यार्थियों को बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2019 में युवा अपने परिजनों व आस-पड़ोस के क्षेत्र में अन्य लोगों को मतदान करने के लिए जागरुक करके लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर यातायात थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने भी यातायात नियमों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संस्थान की छात्राओं ने सड़क सुरक्षा पर आधारित गीत की प्रस्तुति कर सभी को जागरुक करने का काम किया। उपायुक्त ने कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा संबंधी प्रश्नोत्तरी में विजेता छात्रों को सड़क सुरक्षा संबधी पुस्तिका भेंट की। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन विनय गुप्ता, क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण के सहायक योगेश कुमार व भारत भूषण ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
--