{"_id":"60dc844c8ebc3e09c65d0e56","slug":"five-wards-of-panchayat-samiti-in-hodal-are-reserved-for-scheduled-castes-palwal-news-noi5907093123","type":"story","status":"publish","title_hn":"होडल में पंचायत समिति के पांच वार्ड अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होडल में पंचायत समिति के पांच वार्ड अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित
विज्ञापन
होडल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में बुधवार को पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों के वार्डों का आरक्षण ड्रॉ निकाला गया। इस बार पंचायत समिति में 30 वार्ड ही रखे गए हैं। इनमें से पांच वार्ड अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। पंचायत समिति के कई ऐसे वार्ड आरक्षित हो गए हैं, जहां से सामान्य वर्ग के दावेदार मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे थे। गांवों में उन्होंने पोस्टर भी लगा रखे थे। लेकिन अब वे मैदान में नहीं उतर पाएंगे। इस दौरान गांवों से आए दावेदारों की भीड़ भी रही। ज्यादातर सरपंच पद का ड्रॉ देखने आए थे, बाद में पता चला कि सरपंच का ड्रा अगले सप्ताह होगा। इस दौरान एसडीएम लक्ष्मीनारायण और तहसीलदार संजीव नागर, समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी अजीत सिंह मौजूद रहे।
पंचायत वार्डों को लेकर रही उत्सुकता
प्रदेश सरकार की ओर से अब प्रत्येक वार्ड में जनसंख्या का घनत्व कम कर दिया गया। यानी पहले वार्ड में जितनी आबादी होती थी, वह अब कम हो गई। ऐसे में होडल पंचायत समिति में वार्डों की संख्या अभी भी 30 ही रखी गई है। इनमें से जिन वार्डों में दावेदार उतरे हुए हैं, वे अपने-अपने वार्ड के आरक्षण के दायरे में आने से बचने के लिए उत्सुक रहे। उन्होंने पूरी ड्रॉ प्रक्रिया पर बारीकी नजर रखी। अधिकारियों ने भी पूरी पारदर्शिता के साथ ड्रॉ निकाला। गांवों से आए दावेदारों से ही पर्ची निकलवाई। इससे सभी संतुष्ट दिखे।
ड्रॉ के बाद होडल पंचायत समिति की स्थिति
अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड संख्या 13 भिडूकी और वार्ड 28 मित्रोल रही, जबकि अनुसूचित जाति के पुरुषों के लिए वार्ड संख्या 8, 21 और बामनीखेड़ा आरक्षित किए गए। गांव अटोंहा, बहरौला में वार्ड 2, वार्ड 4 रुंधी लड़ियाका हिदायतपुर, वार्ड 6 दीघोट, वार्ड 9 शोलाका मरौली पालड़ी भूपगढ़, वार्ड 11 खिरवी, वार्ड 14 बांसवा शेखसाई, वार्ड 16 गोढ़ोता, वार्ड 18 करमन, बोरका, डाडका, वार्ड 20 सौंद ,वार्ड 23 बंचारी, वार्ड 25 खाटैला सराय के साथ वार्ड 27 गोपालगढ़ महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए। वार्ड नंबर 10 डाकोरा माफी जलालपुर और वार्ड नंबर 12 भिडूकी पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए आरक्षित किए गए। होडल खंड में कुल 34 पंचायत है। इनमें 465 वार्ड हैं। पंचायत विभाग मुख्यालय से अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के लिए पहले से ही वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें से महिलाओं के लिए खंड स्तर पर नियमानुसार वार्ड आरक्षित किए गए।
विज्ञापन
पंचायत समिति और पंचायतों के वार्ड के लिए आरक्षण ड्रॉ निकाला गया। अब अगले सप्ताह सरपंच पद के आरक्षण ड्रॉ निकाले जाने की संभावना है। ड्रॉ प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी की गई।
- लक्ष्मीनारायण, एसडीएम