फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   First worshiped in the temple, then the candidates went to the polling station and voted.

Palwal News: पहले मंदिर में की पूजा, फिर मतदान केंद्र पर जाकर उम्मीदवारों ने किया मतदान

Sun, 06 Oct 2024 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Sun, 06 Oct 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
First worshiped in the temple, then the candidates went to the polling station and voted.
- समर्थकों को मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने की अपील की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने भी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान किया। मतदान करने के बाद वहां मौजूद अपने समर्थकों तथा वोट डालने आ रहे मतदाताओं से हाथ जोड़कर नमस्कार किया तथा ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने की अपील की।
पलवल में कांग्रेस उम्मीदवार करण सिंह दलाल ने शनिवार को मतदान के दौरान सर्व प्रथम ऐतिहासिक पंचवटी मंदिर में पहुंचकर पूजा कर भगवान से अपनी जीत की प्रार्थना की। वहां मंदिर के महंत महामंडलेश्वर महंत कामता दास महाराज और महंत ऋषिदास महाराज से आशीर्वाद लिया। उसके बाद न्यू काॅलोनी स्थित अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। मतदान करने के बाद उन्होंने अपने समर्थकों और मतदान केंद्रों पर मौजूद मतदाताओं का मतदान करने के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन

भाजपा उम्मीदवार गौरव गौतम ने भी मतदान करने से पहले पंचवटी मंदिर में जाकर अपनी पत्नी के साथ पूजा अर्चना की तथा महंत कामता दास और महंत ऋषिदास महाराज का आशीर्वाद लिया। उसके बाद उन्होंने अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान किया। मतदान करने के बाद उन्होंने भी अपने समर्थकों से मतदान ज्यादा से ज्यादा कराने की अपील की। गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है और पलवल से भाजपा जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

होडल से कांग्रेस उम्मीदवार तथा हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान ने अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। परिवार के साथ मतदान करने के बाद उन्होंने समर्थकों से कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बन रही है। इस बेहतर सरकार में अपनी भूमिका निभाएं तथा लोकतंत्र के इस महापर्व के अवसर पर अपने मत का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि कोई भी मतदाता मतदान करने से वंचित न रहे, उसके लिए वे घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाएं।
होडल से भाजपा के उम्मीदवार हरेंद्र रामरतन ने अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान किया। उन्होंने कहा कि होडल में भाजपा जीत रही है। मतदाताओं में जोश है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है। ऐसे में मतदाताओं को घर से निकलकर ज्यादा से ज्यादा मतदान करना चाहिए। उन्होंने समर्थकों से मतदाताओं को घर से लाकर मतदान कराने की अपील की।
हथीन में कांग्रेस उम्मीदवार इसराइल चौधरी ने अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान किया। उसके उपरांत उन्होंने इलाके में जाकर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हथीन में बदलाव की लहर चल रही है। इस बार हथीन में कांग्रेस जीत रही है। उन्होंने समर्थकों से शांति बनाए रखने तथा ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने की अपील की।

जजपा उम्मीदवार रविंद्र सहरावत ने अपने गांव के मतदान केंद्र पर जाकर मतदान किया। उन्होंने कहा कि इस बार भी हरियाणा में सरकार बनाने की चाबी जजपा के पास होगी। उन्होंने कहा कि जजपा का सरकार में बड़ी भूमिका होगी। भाजपा तथा कांग्रेस नेता घबराए हुए हैं। पांच साल में दुष्यंत चौटाला द्वारा किए गए कार्यों को लोगों ने मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed