फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Firing and stone pelting on the police team

Palwal News: तीन साल से फरार गोतस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग व पथराव

Mon, 01 Jan 2024 11:10 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Mon, 01 Jan 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Firing and stone pelting on the police team
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। तीन साल से फरार चल रहे गो तस्करी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोपी ने परिजनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और पथराव कर आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने छह गोलियां चलाई और मौके से भागकर अपनी जान बचाई। हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया और सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। बहीन थाना पुलिस ने अपराध जांच शाखा होडल प्रभारी की शिकायत पर एक नामजद सहित 20 अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
बहीन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रेणु शेखावत के अनुसार ने बताया कि होडल अपराध जांच शाखा के प्रभारी सब इंस्पेक्टर हनीश खान ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपनी टीम के साथ सरकारी गाड़ी से गश्त कर रहा था। इसी दौरान सूचना मिली कि मई 2021 में दर्ज गौ तस्करी के मामले में फरार चल रहा आरोपी गांव कोट निवासी रहीस गांव में ही दुकान पर बैठा हुआ है। सूचना के आधार पर टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान आरोपी रहीस को दुकान से काबू कर लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठाने लगे तो उसके परिजन व अन्य ग्रामीणों को हाथों में हथियार लेकर मौके पर आ गए और पुलिस ऊपर फायरिंग कर दी। आरोपियों ने पुलिस पर जमकर फायरिंग व पथराव कर आरोपी रहीस को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया। पुलिस के ऊपर फायरिंग करने वालों में छुड़ाए गए गौ तस्कर रहीस के परिवार वाले व महिलाएं शामिल थीं। टीम में शामिल रिंकू व संदीप कुमार ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की और तीन-तीन राउंड फायरिंग की और आरोपियों से अपनी जान बचाई। हमले में हवलदार सतीश को चोट आईं। सतीश का मेडिकल परीक्षण कराया गया। हमले में सरकारी पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी चंदन सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने कोट गांव में छापेमारी शुरू कर दी है। अभी एक भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। आरोपी घरों को छोड़कर फरार हो गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निरंतर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजे बंद कराने गई पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला
हथीन। नववर्ष के उपलक्ष्य में गांव भीमसीका में डीजे बजाकर हुड़दंग कर लोगों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस मौके पर डीजे बंद कराने गई थी। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें आधा दर्जन पुलिस कर्मी घायल हो गए। उटावड़ थाना पुलिस ने एएसआई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उटावड़ थाना प्रभारी टेक सिंह के अनुसार एएसआई भीम ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह सब इंस्पेक्टर मोहित, हवलदार अजीम, सिपाही रविंद्र, एसपीओ भगत व एसपीओ संजय के साथ 31 दिसंबर की रात को नव वर्ष के मौके पर गश्त पर थे। उनकी सरकारी गाड़ी को चालक सुखबीर चला रहा था। रात को करीब साढ़े 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि गांव भीमसीका के पास तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा है और युवा सड़क पर हुड़दंग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वह अपनी टीम के साथ सरकारी गाड़ी से गांव भीमसीका में मौके पर पहुंच गया। उन्होंने देखा कि सड़क के साथ तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था और करीब 50-60 के लोग हंगामा कर रहे थे। पुलिस की गाड़ी को देखकर आरोपियों ने लाइट बंद कर दी और पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। भागते समय एक युवक ने कहा कि रफीक पुलिस पर हमला कर ठीक नहीं किया। उन्होंने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, परंतु वे नहीं माने। पुलिस ने उक्त लोगों को पकड़ने का प्रयास किया, परंतु आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर डीजे को लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए खेतों में फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही हैं। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed