फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Fire broke out in company premises due to short circuit, scrap worth lakhs burnt

Palwal News: शॉर्ट सर्किट से कंपनी परिसर में लगी आग, लाखों का स्क्रैप जला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in company premises due to short circuit, scrap worth lakhs burnt
पलवल। बघौला-जनौली रोड स्थित ऑटो रिसाइकिलिंग सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के परिसर में मंगलवार देर शाम अचानक आग लग गई। इससे लाखों रुपये के स्क्रैप जल गया। प्लास्टिक स्क्रैप में लगी आग कई घंटे तक जलती रही। सूचना पर पहुंची दमकल की गाडि़यों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुई। कंपनी के कर्मी अनुभव शर्मा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारियों से स्क्रैप में आग लग गई। आग की चपेट में पास में रखे कैमिकल के ड्रम भी आ गए। तेज आवाज के साथ कंपनी में ड्रम फटने लगे और कंपनी में धुआं भर गया। सभी कर्मचारियों को सुरक्षित आनन फानन में बाहर निकाला गया और दमकल विभाग को सूचना दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed