फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Fire and health departments ready to deal with arson

Palwal News: आगजनी से निपटने के लिए अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग तैयार

Sat, 11 Nov 2023 10:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Fire and health departments ready to deal with arson
कैप्शन: 10- जिला नागरिक अस्पताल में बनाया गया बर्न वार्ड
विज्ञापन

कैप्शन: 11- अग्निशमन विभाग में आगजनी की घटना से निपटने को तैयार खड़ी गाड़ियां

जिला नागरिक अस्पताल में बनाया गया बर्न वार्ड, चार डॉक्टर रहेंगे तैनात
अग्निशमन विभाग की तरफ से 15 गाड़ियां तथा तीन बाइकें घटना से निपटने को तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। दिवाली के अवसर पर आगजनी की घटना से निपटने के लिए जहां अग्निशमन विभाग पूरी तरह से तैयार है, वहीं स्वास्थ्य विभाग भी हर स्थिति से निपटने को तैयार है। अग्निशमन विभाग द्वारा गाड़ियों व बाइकों को तैयार कर खड़ा कर दिया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी जिला नागरिक अस्पताल में बर्न वार्ड स्थापित कर दिया गया है। विभाग पूरी तरह से तैयारियों में जुट गया है। इसमें जरूरत के मुताबिक जलने व अन्य तरह से घायल मरीजों को भर्ती किया जाएगा। बर्न वार्ड में काम आने वाली सभी दवाओं व उपकरण रखवा दिए गए हैं। साथ ही चार डॉक्टरों की ड्यूटी लगा दी गई है। दिवाली के अवसर पर हर साल बड़ी संख्या में लोग पटाखों की चपेट में आकर घायल होते हैं। जिससे अस्पतालों में दिवाली के अगले दिन ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। इसके दृष्टिगत जिला स्वास्थ्य विभाग ने अग्रिम तैयारी करते हुए नागरिक अस्पताल में 1 वार्ड बनाया है। नागरिक अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में कुछ अतिरिक्त बेड लगाकर बर्न वार्ड बनाया गया है। हर साल की तरह इस बार भी दिवाली को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने अपनी तरफ से सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली हैं और आपात स्थिति के लिए डॉक्टरों की भी पर्याप्त व्यवस्था कर दी गई है।
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुरेश ने बताया कि बर्न वार्ड में दो बेड लगाए गए हैं। आग से झुलसने वालों के काम आने वाली सभी दवाएं रखवा दी गई हैं। चार डॉक्टरों की तैनाती की गई है। इनमें डॉ. संदीप सोनी, डॉ. नवीन कुमार, डाॅ. रविंद्र रावत तथा डॉ. गौरव भाटी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन डॉक्टरों में सामान्य सर्जन के अलावा नेत्र रोग, हड्डी रोग विशेषज्ञ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से दिवाली के मौके पर होने वाली घटना से निपटने को तैयार है।
विज्ञापन

वहीं अग्निशमन विभाग द्वारा भी दिवाली के मौके पर आगजनी की घटना से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। विभाग की 15 गाड़ियां तथा तीन बाइक पूरी तरह से तैयार कर खड़ी कर दी गई हैं, ताकि दिवाली के मौके पर कहीं से भी कोई आगजनी की जानकारी मिले तो मौके पर पहुंचकर तुरंत आग पर काबू पाया जा सके। फायर अफसर लेखराम ने बताया कि विभाग आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed