फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   fighting in between two groups to play with crackers

Palwal News: आतिशबाजी करने को लेकर हुआ झगड़ा

Fri, 17 Nov 2023 11:38 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Fri, 17 Nov 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
fighting in between two groups to play with crackers
फौजी और उसके परिजन हुए घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। दिवाली के त्योहार पर आतिशबाजी को लेकर फौजी और उसके परिजनों के साथ मारपीट कर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित फौजी ने मामले की शिकायत थाना पुलिस को दी। हसनपुर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच नामजद सहित अन्य के खिलाफ मारपीट कर घायल करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।

गांव खाम्बी निवासी अनुज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेना में कार्यरत है। दिवाली वाले दिन शाम के समय उसके पड़ोसी नानक, महीपाल, सूरज, चन्दर, टेकचन्द व अन्य युवक उनके घर के सामने आतिशबाजी कर रहे थे। उसके पिता और डेढ़ साल का बेटा घर के बाहर बैठे थे। आरोपी उसके बच्चे को बार-बार डरा रहे थे। जब उसके पिता ने मना किया तो उन्होंने पिता के साथ हाथापाई की। इसी दौरान जानकारी मिलने पर जब वह घर जा रहा था तो आरोपियों ने रास्ते में उस पर कुल्हाड़ी व लाठी से हमला कर दिया। शिकायत में बताया कि जब उसकी पत्नी और माता बचाव के लिए पहुंची तो उन पर भी हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed