फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   fever

चिल्ली गांव में रहस्यमयी बुखार के 32 मरीजों की पहचान हुई

Wed, 15 Sep 2021 08:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 08:47 PM IST
विज्ञापन
fever
हथीन। बुखार से हुई मौतों के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग का अधिकांश स्टाफ अलर्ट होकर बुधवार को गांव चिल्ली में रहा। मेडिकल स्टाफ द्वारा की गई जांच में 32 मरीज बुधवार को भी सामने आए। वरिष्ठ चिकित्सा अफसर विजय कुमार ने बताया कि बुखार से पीड़ित मरीजों के सैंपल लिए गए हैं जिससे पता लगाया जा सके कि कौन सा बुखार एवं किस वजह से हो रहा है। हालांकि ग्रामीण इसे निजी लैब जांच के आधार पर डेंगू मान रहे हैं वहीं स्वास्थ्य विभाग डेंगू मानने से इन्कार कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मलेरिया जांच के लिए 64 लोगों की स्लाइड बनाई गईं। कोविड जांच के लिए 70 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसके अतिरिक्त मंगलवार की शाम भी गांव के पांच बच्चे बुखार से पीड़ित पाए गए थे। जिनमें से तीन को पलवल के जिला नागरिक अस्पताल एवं दो को नलहड़ मेडिकल नूंह में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

गांव में बुखार का भय बना हुआ है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने गांव में स्थापित किए गए अस्थायी अस्पताल के लिए दो स्वास्थ्य अधिकारियों की तैनाती गांव में ही कर दी है जोकि दिन रात गांव में ही रहेंगे। दो अन्य अफसर रोस्टर से अस्पतालों में आऐंगे। दो एंबुलेंस भी तैनात कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को सीएमओ ब्रह्मदीप ने चिल्ली गांव में कोविड टीकाकरण का कार्य भी शुरू कराया। चिल्ली गांव के लोग अब तक वैक्सीन से डरे हुए थे। सीएमओ ने उन्हें समझाया और खुद अपने हाथों से एक व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन लगाई। इसके बाद 92 अन्य लोगों ने भी वैक्सीन लगवाई।

-------
छह बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया
बुखार प्रभावित चिल्ली में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने छह बैड का आइसोलेशन वार्ड सहित अस्थायी अस्पताल बना दिया है। वार्ड का उद्घाटन सीएमओ ब्रह्मदीप सिंधु ने निवर्तमान सरपंच नरेश कुमार के साथ संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सीएमओ ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में दिन रात आपातकालीन सेवाएं लोगों को मिलेंगी। उन्होंने बताया कि अभी भी गांव में मेडिकल स्टाफ की 10 टीमें डोर टू डोर जाकर लोगों का इलाज कर रही हैं। तीन बच्चों को बुखार के बाद पलवल जिला नागरिक अस्पताल में और दो को नलहड़ मेडिकल कॉलेज नूंह में दाखिल किया गया है। पांचों की हालत स्थिर बनी हुई है। सीएमओ ने दावा किया कि बुधवार को किसी भी मौत की कोई सूचना नहीं है। बुधवार को सीएमओ ने गांव चिल्ली में ही लोगों को मच्छरदानी भी वितरित की। इस अवसर पर प्रवर चिकित्सा अधिकारी विजय कुमार, डॉक्टर विशेष कुमार भी मौजूद रहे।
फोटो 15पीएएलपी-17,18,19 में हैं।
कैप्शन: 17- चिल्ली गांव में अस्थाई अस्पताल का शुभारंभ करते जिला सिविल सर्जन
कैप्शन: 18- चिल्ली में एक बच्चे का सैंपल लेते हुए
कैप्शन: 19- चिल्ली गांव में बुखार के मरीजों को दवा वितरित करते हुए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed