फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   father in law molestrated and husband says talak

ससुर ने की छेड़छाड़, पति ने कहा तलाक

Thu, 05 Mar 2020 09:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
father in law molestrated and husband says talak
ससुर ने की छेड़छाड़, पति ने कहा तलाक
विज्ञापन

पलवल। गदपुरी थाना क्षेेत्र में ससुर द्वारा विवाहिता के साथ छेड़छाड़ की गई जिसका विरोध करने पर पति ने उसको तलाक दे दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने ससुराल पक्ष के पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच अधिकारी रामकिशन ने बताया कि एक पीड़िता ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी 2013 में राजस्थान निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही सुसराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि 19 जून 2019 को जब वह घर पर अकेली थी तो ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने यह बात अपने पति, सास, ननद और देवर को भी बताई थी लेकिन उन्होंने उसकी बात नहीं सुनी। 14 जनवरी 2020 को पीड़िता के साथ फिर दोबारा से ससुर ने छेड़छाड़ का प्रयास किया। विरोध करने पर सास, ननद और देवर ने उसकी पिटाई कर दी। पति से शिकायत की तो उसने तीन बार तलाक कहते हुए घर से निकाल दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed