Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Father cuts son neck with an ax for not paying money for liquor in Palwal

जिगर के टुकड़े: बाप ने कुल्हाड़ी से काटी बेटे की गर्दन, रात चारपाई पर सोया था; सुबह लाश देख बिलख पड़ा परिवार

Mon, 04 Sep 2023 06:06 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 04 Sep 2023 06:06 PM IST
सार

गांव में नशे की लत ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। शराब के लिए रुपये न देने का खामियाजा नवाब को जान देकर चुकाना पड़ा, जिससे पांच बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

विज्ञापन
Father cuts son neck with an ax for not paying money for liquor in Palwal
पिता ने काटी बेटे की गर्दन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराब के रुपये नहीं दिए तो हरियाणा के पलवल स्थित गांव कलवाका में एक व्यक्ति ने अपने 34 वर्षीय बेटे की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। आरोपी ने रात को सोते समय अपने बेटे की गर्दन को कुल्हाड़ी से काट दिया। हत्या के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। गदपुरी थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

विज्ञापन
Trending Videos

गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजवीर सिंह के अनुसार, गांव कलवाका निवासी जमशेद ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके तीन भाई और तीन बहनें हैं। सभी की शादी हो चुकी है। उसका बड़ा भाई नवाब मजदूरी करता था और अपने बच्चों के साथ गांव में ही रहता था। उसके पिता भोबल शराब पीने के आदी हैं। उनके शराब पीने की आदत से पूरा परिवार परेशान रहता है। वे आए दिन शराब पीने के लिए रुपयों की मांग करते थे और न देने पर झगड़ा करने पर उतारू हो जाते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कई बार रुपये न देने पर नवाब को जान से मारने की धमकी दी थी। रविवार शाम को भी रुपयों को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। रात के समय नवाब प्लॉट पर चारपाई पर सोया हुआ था। रात के करीब ढाई बजे उसके पिता भोबल ने सोते हुए नवाब की गर्दन पर कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

हत्या के बाद भोबल मौके से फरार हो गया। सुबह अन्य परिजन प्लॉट पर पहुंचे तो नवाब को चारपाई पर लहूलुहान अवस्था में पाया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पिता द्वारा सगे बेटे की हत्या करने की वारदात से गांव में गम का माहौल है।

शराब की लत ने हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया
गांव कलवाका में नशे की लत ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। शराब के लिए रुपये न देने का खामियाजा नवाब को जान देकर चुकाना पड़ा, जिससे पांच बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। बता दें कि कलवाका निवासी नवाब के पांच बेटे हैं। वह मजदूरी कर अपने परिवार का गुजर-बसर करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed