{"_id":"69693ebfafbc15d11007c747","slug":"fatal-attack-on-young-man-with-knife-and-sword-condition-critical-palwal-news-c-24-1-pal1006-120915-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: चाकू और तलवार से युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: चाकू और तलवार से युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सदर थाना क्षेत्र के अटोहा गांव में पड़ोसियों ने सुरेंद्र पर चाकू और तलवार से जानलेवा हमला किया गया। हमले में युवक की गर्दन पर गहरा घाव लगा है, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सुरेंद्र, निवासी अटोहा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ड्यूटी समाप्त कर घर लौटा था। घर के बाहर बाइक खड़ी कर उसे अंदर ले जाते समय पड़ोस में रहने वाले पीरपाल, दिगंबर, अंकुश, सुखपाल, गौरव और मोहित ने उसे घेर लिया। आरोप है कि सभी के हाथों में चाकू और तलवारें थीं और उन्होंने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान सुरेंद्र की गर्दन (नार) पर गहरा वार किया गया। शोर सुनकर ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल सुरेंद्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह सीकरी स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत है और आरोपी अंकुश भी उसी कंपनी में नौकरी करता था, जिसे पिछले वर्ष निकाल दिया गया था। इसी रंजिश के चलते आरोपी उससे दुश्मनी रखते थे। पीड़ित ने यह भी बताया कि 16 दिसंबर को उसके घर पर पथराव हुआ था, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई थी। पीड़ित ने सोने की चेन व नकदी छीनने का आरोप भी लगाया है। हालांकि जांच अधिकारी अजीम के अनुसार फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है।