फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Farmers will join the Republic Day parade in thousands

हजारों की संख्या में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगा किसान

Sat, 09 Jan 2021 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Farmers will join the Republic Day parade in thousands
पलवल। कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में होने वाली परेड में शामिल होने की योजना पर किसानों ने काम करना शुरू कर दिया है। परेड में जिले से हजारों की संख्या में किसान ट्रैक्टरों के साथ हिस्सा लेंगे। इसके लिए गांवों में जन जागरण शुरू कर दिया गया है। शनिवार को जिला के गांव घुघेरा, अल्लीका, यादुपुर, महेशपुर व मंडकौला में जनजागरण अभियान चलाकर ज्यादा संख्या में ट्रैक्टर लाने की अपील की जा रही है। जन जागरण अभियान की शुरुआत गांव घुघेरा में दीनबंधु सर छोटूराम की जयंती मनाकर किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान धर्मचंद ने की। जागरूकता अभियान के लिए सीटू के जिला प्रधान श्रीपाल सिंह भाटी व रघुवीर सिंह के नेतृत्व में टीमें गठित की गई। टीमों ने गांवों में जाकर ट्रैक्टर रैली में शामिल होने की अपील की। किसान नेताओं ने बताया कि सरकार कृषि कानूनों को रद्द करने की बजाय लगातार संशोधन करने पर जोर दे रही है। सरकार पूरी तरह से कॉर्पोरेट घरानों के दबाव में कम कर रही है। सरकार किसानों के साथ बैठक करके भ्रम पैदा कर रही है। फर्जी किसान यूनियनें बनाकर कानूनों का समर्थन कराया जा रहा है। नेताओं ने बताया कि चौधरी छोटूराम के प्रयासों से देश के किसानों को साहूकारों के कर्ज से मुक्ति दिलाई गई। जिस मंडी व्यवस्था को सरकार खत्म करने पर अड़ी हुई है, इसी व्यवस्था को चौ छोटूराम द्वारा स्थापित कराया गया था। सभी गांवों में किसानों ने आंदोलन को मजबूत करने का भरोसा देते हुए 26 जनवरी को किसान परेड में भाग लेने आश्वासन दिया। श्रीपाल सिंह भाटी ने बताया कि 13 जनवरी को लोहड़ी पर्व पर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई जाएंगी। 20 जनवरी तक गांवों में जनजागरण चलाया जाएगा, जिसमें कृषि कानूनों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर हजारों ट्रैक्टरों के साथ रिहर्सल की जाएगी। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर पूरी तैयारी के साथ दिल्ली परेड में शामिल होने के लिए किसान निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed