फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Farmers troubled by the problem of waterlogging.

Palwal News: जलभराव की समस्या से किसान परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Farmers troubled by the problem of waterlogging.
सेम व जलभराव की समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



हथीन। उदयपुरी, भंगुरी और मानपुर गांव के किसान सेम व जलभराव की समस्या से परेशान हैं। किसानों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के मौसम में खेतों में जलभराव हो जाता है, जिससे खरीफ की फसल बर्बाद हो जाती है। समस्या के कारण रबी की फसल की बिजाई भी समय पर नहीं हो पाती।

किसानों ने बताया कि खरीफ की फसल की बिजाई के बाद बारिश होने पर खेतों में पानी भर जाता है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई दिनों तक खेत पानी में डूबे रहते हैं। इससे फसल खराब हो जाती है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि जलभराव के कारण खेत समय पर खाली नहीं हो पाते, जिससे अगली फसल की बिजाई में भी देरी होती है। लगातार फसल खराब होने और उत्पादन प्रभावित होने से किसान कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने और खेतों से पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की है। उनका आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
लोगों से बातचीत

खेतों में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए कई बार संबंधित कार्यालय में अधिकारियों से मिले, लेकिन अभी तक पानी निकासी की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। - अभय सिंह

गांव के चारों तरफ ईंट-भट्ठे हैं। कुछ लोगों ने अपने खेतों से मिट्टी उठवा दी है, इससे खेतों में गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाता है और जलभराव हो जाता है। - श्याम


खेतों की सिंचाई के लिए बनी माइनर की भी लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। यदि माइनर की सफाई कराकर उसकी क्षमता बढ़ाई जाए तो खेतों से पानी की निकासी हो सकती है। - शिवराम

कोंडल की तरफ के खेतों से पानी नीचे की ओर बहकर उनके खेतों में आ जाता है। इससे खेतों में जलभराव हो जाता है और फसल नष्ट हो जाती है। इस बार खरीफ की फसल बर्बाद हो गई है। - धर्म सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed