फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Fake NOC case reached CM-Deputy CM

सीएम-डिप्टी सीएम तक पहुंचा फर्जी एनओसी मामला

Fri, 08 Jan 2021 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Fake NOC case reached CM-Deputy CM
पलवल। नगर परिषद के गृहकर की फर्जी रसीद काटकर जारी की गई एनओसी का मामला अब मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री के दरबार में पहुंच गया है। जहां विपक्ष के पार्षद पहले से ही इसे उठा रहे हैं, वहीं सत्ता पक्ष के भी कुछ पार्षद सक्रिय हो गए हैं। पार्षदों ने नगर परिषद द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर की कापी, आरटीआई कार्यकर्ताओं द्वारा मांगी गईं सूचनाएं व अन्य जानकारियां सीएम और डिप्टी सीएम तक पहुंचा दी हैं।
विज्ञापन

नवंबर 2020 में आरटीआई कार्यकर्ता धर्मेंद्र दलाल ने नगर परिषद ने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत पलवल में जून 2016 में 146 नंबर से 270 नंबर की एनओसी की जानकारी मांगी थी। जिसमें एनओसी किसके नाम, कितना विकास शुल्क जमा हुआ और कितने वर्ग गज की जमीन की एनओसी हुई आदि शामिल थे। नगर परिषद द्वारा सूचना दी कि रिकार्ड चोरी हो गया था और कैंप थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था जबकि नगर परिषद कार्यालय शहर थाना क्षेत्र में आता है। धर्मेंद्र दलाल ने कैंप थाने से जानकारी मांगी तो वहां से जवाब मिला कि नगर परिषद की तरफ से कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है। इन रिकार्डों के बाद धर्मेंद्र ने उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की। जिसके बाद नगर परिषद अधिकारियों ने शहर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। उसके बाद पार्षद भी सक्रिय हो गए तथा उन्होंने एनओसी व अन्य मामलों की रसीदें निकालनी शुरू कर दीं। बाद में पार्किंग के मामले में भी पार्षदों द्वारा रिकार्ड निकाला गया, तो वह भी फर्जी निकला। सूत्रों के मुताबिक उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने तहसीलदार को नगर परिषद से जारी एनओसी के द्वारा जमीनों की रजिस्ट्रियों का सारा रिकार्ड मंगवाया है। जांच भी शुरू हो रही है। अब आरटीआई के द्वारा नगर परिषद की एनओसी के द्वारा 2014 से लेकर अब तक हुई जमीनों की रजिस्ट्रियों की भी जानकारी मागी गई है।
विज्ञापन

वर्जन-
यह मामला बहुत बड़ा है। कुछ भाजपा के नेता फर्जी तरीके से जमीनों की रजिस्ट्रियां कराकर प्रापर्टी डीलिंग का काम कर रहे हैं। यदि सरकार ने ऐसे लोगों का खुलासा कर कार्रवाई नहीं की, तो उन पर कार्रवाई करवाया जाएगा। - करण सिंह दलाल, पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा कोई मामला है तो उसकी जांच कराई जाएगी। यदि उसमें कोई भी अधिकारी शामिल मिला, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - मोनिका गुप्ता, जिला नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed