फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Fake female doctor running the clinic arrested

क्लीनिक चला रही फर्जी महिला डॉक्टर गिरफ्तार

Fri, 09 Oct 2020 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
Fake female doctor running the clinic arrested
क्लीनिक चला रही फर्जी महिला डॉक्टर गिरफ्तार
विज्ञापन

पलवल। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से छापा मार कर एक फर्जी रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिसनर्स (आरएमपी) महिला चिकित्सक को गिरफ्तार कर क्लीनिक सील कर दिया है। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्म दीप ने बताया कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि शहर में बगैर मेडिकल डिग्री वाले आरएमपी चिकित्सक क्लीनिक में बीमार लोगों का उपचार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर जिला उपायुक्त को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर जिला उपायुक्त ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक टीम गठित की गई। जिसमें उप सिविल सर्जन डॉ. मनोज शर्मा, महिला चिकित्सक डॉ. निधी व ड्रग्स कंट्रोलर डॉ. कृष्ण कुमार गर्ग को शामिल किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुख्यमंत्री उड़न दस्ता व नजदीक थाना पुलिस को साथ लेकर किठवाड़ी रेलवे ओवरब्रिज पार स्थित दिव्या नर्सिंग होम पर छापा मारा। मौके पर मौजूद आरएमपी महिला चिकित्सक से कागजात मांगे गए तो वह किसी प्रकार के कोई कागजात नहीं दिखा पाई। क्लीनिक पर कुछ दवाइयां बरामद हुई जिन्हें रखने की अनुमति आरएमपी चिकित्सक को नहीं होती है। कैंप थाना प्रभारी यादराम का कहना है कि आरोपी महिला चिकित्सक के उपचार से पहले भी एक गर्भवती महिला की मौत हो चुकी है। इस मामले में आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed