फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   social media

जिला प्रशासन सोशल मीडिया से देगा जानकारियां

Thu, 24 Nov 2016 11:24 PM IST
palwal
palwal Updated Thu, 24 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
social media
- फोटो :

 डिजिटल इंडिया की मुहिम में एक कदम और आगे बढ़ते हुए जिला प्रशासन सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हो गया है। बुधवार को जिला प्रशासन ने फेसबुक पर अपना पेज लांच किया, जिस पर सभी विकास व कल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों को अपडेट किया गया है। डीसी अशोक शर्मा व मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी गौरव ने फेसबुक पेज को लांच किया। 

विज्ञापन


बुधवार को लघु सचिवालय में एक कार्यक्रम में फेसबुक पेज लांच करते हुए डीसी शर्मा ने कहा कि  इस पेज पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की सुविधाओं के लिए प्रारंभ किए जा रहे कार्यक्रमों बारे अधिक से अधिक उपयोगी विवरण उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाता रहेगा।
विज्ञापन


इस मौके पर एडीसी अंजू चौधरी, नगराधीश आशिमा सांगवान, पलवल के एसडीएम एसके चहल, होडल के एसडीएम प्रताप सिंह, हथीन के एसडीएम सतेन्द्र सिवाच, चीनी मिल के महाप्रबन्धक अमरदीप सिंह, डीएसपी मुख्यालय रमेश कुमार, जिला राजस्व अधिकारी चांदीराम चौधरी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी दीपक यादव तथा विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 उनका प्रयास है कि सरकार व जिला प्रशासन की सभी जानकारियां अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचें। डिजिटल इंडिया के कार्यान्वयन की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा अभी और भी कार्य जारी है। युवा वर्ग जहां बड़ी मात्रा में सोशल मीडिया पर सक्रिय है वहीं महिलाएं व बुुजुर्ग भी किसी ना किसी माध्यम से यहां सक्रिय रहते हैं।  
-अशोक शर्मा, डीसी, पलवल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed