फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Executive Engineer of Municipal Council accused of scam worth crores of rupees

Palwal News: नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता पर करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Executive Engineer of Municipal Council accused of scam worth crores of rupees
होडल। नगर परिषद में प्रॉपर्टी आईडी घोटाले के बाद अब निर्माण कार्यों में कथित भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 16 से पूर्व पार्षद राजेश नांगल ने नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता सतपाल पर करोड़ों रुपये के घोटाले का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक को शिकायत भेजी है। शिकायत में आरोप है कि वार्ड नंबर 16 में ठीक हालत में बनी सड़क से पुरानी टाइल्स उखड़वाकर उनकी बिक्री कर दी गई। इसके साथ ही उनके स्थान पर पुराने और घटिया गुणवत्ता की नई टाइल्स लगा दी गई। पूर्व पार्षद का आरोप है कि बिलों में नया बैड दर्शाकर भुगतान निकाला गया, जिससे परिषद को आर्थिक नुकसान हुआ और निजी फर्म को लाभ पहुंचाया गया। इसके अलावा हसनपुर चौक से रेलवे फाटक तक बनी नालियों के निर्माण में भी घटिया सामग्री का उपयोग करने, सरिया की मात्रा एस्टीमेट के अनुरूप न होने और पुरानी नालियों को कागजों में नई दिखाने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में ठेकेदारों की फर्मों के माध्यम से जीएसटी में भी बड़े घोटाले की आशंका जताई गई है। पूर्व पार्षद ने यह भी दावा किया है कि जब उन्होंने इस मामले में कार्यकारी अभियंता से शिकायत की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, नाम न छापने की शर्त पर एक कर्मचारी ने संबंधित फर्म को कार्यकारी अभियंता से जुड़ी बताया है। शिकायत के बाद भाजपा सरकार में चुने गए एक जनप्रतिनिधि द्वारा शिकायत वापस लेने का दबाव बनाए जाने का आरोप भी लगाया गया है, जिसकी पुष्टि स्वयं पूर्व पार्षद ने की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed