फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Ex.miniter jagdeesh nair is with BJP

पूर्व मंत्री व जजपा नेता जगदीश नायर शामिल हुए भाजपा में

Sun, 09 Jun 2019 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Ex.miniter jagdeesh nair is with BJP
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के नेतृत्व में भाजपा में शामिल होते हुए पूर्व मंत्री व जजपा के व? - फोटो : Palwal
पलवल। जिले में जजपा को एक बड़ा झटका लगा है। जजपा के उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री जगदीश नायर रविवार को जजपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के नेतृत्व में पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। पूर्व मंत्री जगदीश नायर रविवार को रोहतक में हुई जजपा की बैठक में शामिल हुए थे। बताया गया कि बैठक से निकलते ही वे सीधे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला से जा मिले तथा देर सांय दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया।
विज्ञापन

जगदीश नायर होडल से दो बार विधायक रह चुके हैं तथा एक बार मंत्री रह चुके हैं। वे पहली बार 1996 में हरियाणा विकास पार्टी की टिकट पर विधायक बने थे। वह सरकार बनने पर मंत्री बने थे। उसके बाद 2009 में इनेलो की टिकट पर विधायक बने थे। उसके बाद से वे इनेलो में रहे तथा इनेलो के बिखराव के बाद जजपा के गठन पर वे दुष्यंत चौटाला के साथ जजपा में शामिल हो गए। उनके जजपा छोड़कर जाने से होडल में जजपा पूरी तरह से कमजोर हो गई है तथा भाजपा को एक मजबूत प्रत्याशी होडल से मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed