फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Env conservation will infused with spirit of patriotism

Palwal News: देशभक्ति के रंग में महकेगा पर्यावरण संरक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Env conservation will infused with spirit of patriotism
नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में होगा कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल। जिला मुख्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पर्यावरण संरक्षण और देशभक्ति की भावना के साथ भव्य मनाया जाएगा। कार्यक्रम 15 अगस्त को शहर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में किया जाएगा। तैयारियों को लेकर उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जिला सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेकर जिम्मेदारियां सौंपीं।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम, प्रेरणादायक और शिक्षाप्रद कार्यक्रमों को शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि स्टेडियम को तिरंगे के रंग में सजाया जाएगा और पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखते हुए प्लास्टिक की वस्तुओं के उपयोग से बचा जाएगा।
विज्ञापन


समारोह में मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग, मलखंभ, पीटी, डंबल और लेजियम शो जैसे कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। उन्होंने शहीदों के परिजनों और स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित करने के निर्देश दिए। फुल ड्रेस रिहर्सल 13 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि अभियान के दौरान तिरंगा रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी, सेल्फी विद तिरंगा सहित कई देशभक्ति कार्यक्रम किए जाएंगे। इस वर्ष राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष आयोजन भी होंगे।


उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी, डॉक्यूमेंट्री, नाट्य मंचन और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालयों में भी विशेष कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article