फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Entering the PWD office and misbehaving with the employees

Palwal News: पीडब्ल्यूडी कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों से अभद्रता

Sat, 11 Oct 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Sat, 11 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Entering the PWD office and misbehaving with the employees
12 लोगों पर केस दर्ज-कार्यकारी अभियंता की शिकायत पर कैंप थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कार्यकारी अभियंता के कार्यालय में कुछ लोगों द्वारा जबरन घुसकर कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कैंप थाना पुलिस ने एक नामजद व्यक्ति सहित लगभग 12 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता रितेश यादव ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, कृष्णा कॉलोनी निवासी रोहित कौशिक और धौलागढ़ गांव के करीब 10 से 12 लोग बिना किसी अनुमति के सरकारी कार्यालय में कार्य समय के दौरान जबरन प्रवेश कर गए। आरोप है कि इन लोगों ने कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों को डराने-धमकाने का प्रयास किया गया, जिससे कार्यालय में कामकाज ठप हो गया और सरकारी कार्य में गंभीर बाधा उत्पन्न हुई।
विज्ञापन


शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि आरोपियों के व्यवहार से कार्यालय परिसर में अनुशासनहीनता और भय का माहौल बन गया। घटना के समय कई कर्मचारी मौजूद थे, जिन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को देखा। पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता रितेश यादव ने इसे न केवल सरकारी कार्य में बाधा डालने वाला कृत्य बताया, बल्कि सरकारी संपत्ति और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए खतरा भी माना। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से कर रहे हैं, ऐसे में इस तरह की घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


रितेश यादव ने पुलिस से मांग की है कि दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सरकारी कार्य में इस प्रकार की बाधा डालने की हिम्मत न करे। थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल के अनुसार, पुलिस ने कृष्णा कॉलोनी निवासी रोहित कौशिक सहित अन्य व्यक्तियों के खिलाफ सरकारी कार्यालय में जबरन प्रवेश, दुर्व्यवहार, धमकाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई सबूतों के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed