फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Encroachment and chaotic traffic are affecting the livelihood of shopkeepers

Palwal News: अतिक्रमण और अव्यवस्थित ट्रैफिक से दुकानदारों की रोजी-रोटी पर पड़ रहा असर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Encroachment and chaotic traffic are affecting the livelihood of shopkeepers
संवाद कार्यक्रम में दुकानदारों ने रखीं समस्याएं, कहा- आगरा चौक पर अतिक्रमण से जूझ रहा बाजार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल। शहर के व्यस्त आगरा चौक पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित ट्रैफिक ने दुकानदारों की रोजी-रोटी पर असर डालना शुरू कर दिया है। दुकानदारों का कहना है कि चौक के आसपास फुटपाथ पर रेहड़ियां और पटरी वाले खड़े रहते हैं, जिनकी वजह से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। यहां हर दिन जाम लगना आम बात हो गई है। उनका कहना है पार्किंग की सुविधा का न होना हमारे लिए बड़ी समस्या बन गया है। इसके अलावा चौक के पास शौचालय की भी कोई व्यवस्था नहीं है। यह सभी समस्याएं दुकानदारों ने संवाद कार्यक्रम में रखीं।
दुकानदारों का कहना है कि जाम के कारण लोग यहां गाड़ी लाने में कतराते हैं, जिसका सीधा प्रभाव बिक्री पर पड़ता है। वहीं, पार्किंग सुविधा नहीं होने के कारण लोग जहां-तहां गाड़िया खड़ी कर चले जाते हैं। इससे ट्रैफिक और ज्यादा बाधित हो जाता है।
विज्ञापन


जनसंवाद के जरिए दुकानदारों ने नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस से अपील की है कि आगरा चौक पर सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि ग्राहकों और दुकानदारों दोनों को राहत मिल सके। उनका कहना है कि अगर समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया तो उनका व्यवसाय और ज्यादा प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------------------

ट्रैफिक की नियमित निगरानी होनी चाहिए और रेहड़ी-पटरी वालों के लिए तय स्थान निर्धारित किया जाए। इससे जाम से छुटकारा मिलेगा और दुकानदारी पर भी असर कम पड़ेगा। - अक्षय ठाकुर, दुकानदार, विष्णु मिष्ठान भंडार

स्थानीय प्रशासन को चाहिए कि पार्किंग की उचित व्यवस्था करे और अतिक्रमण पर सख्ती से कार्रवाई हो। – विनय मंगल, दुकानदार


चौक के आसपास शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि ग्राहक और दुकानदार खुले में शौच करने को मजबूर न हो।– जितेंद्र कुमार, दुकानदार

सड़कों से अतिक्रमण हटाया जाए और फुटपाथ को साफ कराया जाए ताकि लोग आराम से चल सकें। - महेन्दर, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed