फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Employees took out procession in protest against privatization, district unit of Sarva Employees Union Haryana demonstrated at the mini secretariat

निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने निकाला जुलूस, लघु सचिवालय पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला इकाई ने किया प्रदर्शन

Fri, 27 May 2022 10:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Employees took out procession in protest against privatization, district unit of Sarva Employees Union Haryana demonstrated at the mini secretariat
जुलूस निकालकर लघु सचिवालय पहुंचते कर्मचारी। - फोटो : Palwal
पलवल। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला इकाई ने शुक्रवार को लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने गांव कुसलीपुर स्थित गुर्जर धर्मशाला से उपायुक्त कार्यालय तक जुलूस निकाला। इसके बाद तहसीलदार संजीव नागर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम स्वास्थ्य विभाग में नौकरी से हटाए गए कोविड कर्मचारियों की सेवाएं बहाल करने और हरियाणा कौशल रोजगार निगम भंग करने, प्रदेश के नियमित, अनियमित कर्मचारियों, पेंशनर्स व बेरोजगार युवाओं की मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला सचिव योगेश शर्मा ने किया।
विज्ञापन

सीटू के जिला प्रधान श्रीपाल सिंह भाटी, रिटायर कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बीधू सिंह ने कहा कि सरकार की कर्मचारी और मजदूर विरोधी नीतियों तथा कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने की बजाय निजीकरण की मुहीम को आक्रामक तरीके से लागू करने के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। आंदोलन की अगली कड़ी में जून महीने में खंड स्तर पर कर्मचारी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिसमें कर्मचारियों को निर्णायक आंदोलन के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा कि कौशल रोजगार निगम भंग होने और कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। स्वास्थ्य विभाग में नौकरी से हटाए कोविड कर्मचारियों की सेवाएं बहाल करने मांग की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर पब्लिक हेल्थ, सिंचाई विभाग, भवन एवं निर्माण विभाग, नगरपालिका, टूरिज्म, रिटायर कर्मचारी संघ हरियाणा, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, वन विभाग, रोडवेज वर्कर यूनियन, हुड्डा विभाग, टूरिज्म, हेमसा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ, पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग से जितेंद्र तेवतिया, मैकेनिकल वर्कर यूनियन के उपाध्यक्ष राकेश तंवर, खंड प्रधान राजकुमार डागर, सचिव हरकेश सौरोत, देवेंद्र नम्बरदार, धर्मेंद्र शर्मा, बिजेंद्र सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed