फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Employees' protest against the privatization of electricity

Palwal News: बिजली के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Employees' protest against the privatization of electricity
गुरुग्राम-नूंह में इलेवन पावर को समानांतर लाइसेंस देने का विरोध
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह/तावडू । हरियाणा बिजली विनियामक आयोग (एचईआरसी) के गुरुग्राम और नूंह जिलों में बिजली वितरण के लिए निजी कंपनी इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड को 25 वर्षों के लिए समानांतर लाइसेंस देने के फैसले के विरोध में मंगलवार को बिजली कर्मचारियों एवं इंजीनियरों ने प्रदर्शन किया। नूंह में बिजली कर्मचारियों ने बिजली कार्यालय से होडल बाईपास तक पैदल मार्च निकाला और फैसले के खिलाफ रोष जताया। प्रदर्शन में पलवल जिले सहित विभिन्न यूनिटों के सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया। वहीं, गुरुग्राम स्थित सर्कल कार्यालय पर हुए प्रदर्शन में तावडू, सोहना, सोहना रोड और बादशाहपुर सब यूनिट के कर्मचारी शामिल हुए।


हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर्स संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने कहा कि मुनाफे वाले क्षेत्रों में निजी कंपनियों को बिजली वितरण का लाइसेंस देने से सरकारी बिजली निगमों की आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली के निजीकरण के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में नूंह, पुन्हाना, नगीना, फिरोजपुर झिरका, होडल और हथीन सहित विभिन्न यूनिटों के कर्मचारी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed