फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Electricity employees protested at the office and raised slogans

बिजली कर्मचारियों ने कार्यालय पर प्रदर्शन कर की नारेबाजी

Thu, 25 Nov 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Electricity employees protested at the office and raised slogans
हथीन। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के कर्मचारियों ने गुरुवार को उपमंडल अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। कर्मचारियों ने अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी भी की। कर्मचारियों का कहना था कि काफी समय से बिजली कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। बार-बार मांग करने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। धरने की अध्यक्षता प्रधान प्रेम सहरावत ने की तथा संचालन सचिव राशिद मलाई ने किया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए यूनिट सचिव वेदपाल तेवतिया, ब्लॉक प्रधान प्रधान हरिशचंद, कनिष्ठ अभियंता सतीशचंद ने बताया कि यूनियन के नेताओं ने कर्मचारियों की मांगो और समस्याओं को लेकर मांग पत्र दिया था। जिसे लेकर एसडीओ से कई दौर की बातचीत भी हुई थी और उन्हें पूरा करने का आश्वासन भी दिया था। परंतु एसडीओ ने किसी समस्या का समाधान नहीं किया है और जानबूझकर समस्याओं को लटकाकर यूनियन से टकराव की स्थिति पैदा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब तक कर्मचारियों की मांगो और समस्याओं का समाधान नहीं होगा तब तक निरंतर धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन से निगम और उपभोक्ताओं को परेशानी या नुकसान होगा उसकी जिम्मेदारी एसडीओ और निगम मैनेजमेंट की होगी। धरने में विनोद, रवि, हरेंद्र सहरावत, गोपाल रावत, अवनीश, जाकिर, इब्राहिम, सुभाष, राजेश, विजयपाल, राजपाल के अलावा अधिकांश बिजली कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed