फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   electrician protest

बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 31 Jul 2019 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
electrician protest
पलवल। बिजली कर्मचारियों ने मंगलवार को अपनी मांगों के लिए पुराना कोर्ट परिसर स्थित बिजली विभाग के अधीक्षक अभियंता कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस अवसर पर कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों ने अपनी लंबित पड़ी हुई मांगों को लेकर अधीक्षक अभियंता दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम पलवल को एजेंडा दिया गया है। कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर कई बार बैठक कर अवगत भी कराया गया है। उसके बावजूद कर्मचारियों की समस्याओं पर संज्ञान नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि अधीक्षक अभियंता कर्मचारियों की मांगों को झूठा आश्वासन देकर टालते आ रहे हैं। पलवल डिविजन से कुछ कर्मचारियों का ट्रांसफर कर उन्हें रिलीव भी कर दिया गया है। कच्चे कर्मचारियों को 30 किलोमीटर की दूरी पर ट्रांसफर किया जा रहा है, जबकि कच्चे कर्मचारियों का कम वेतन होता है। उन्होंने बताया कि बिजली के तारों की क्रासिंग पर रबड़ के पाइप डलवाने की मांग की गई थी, जो अभी तक पूरी नहीं हुई है। क्रासिंग पर रबड़ के पाइप नहीं होने की वजह से हादसे होते रहते हैं। 2012 में भर्ती किए गए एएलएम की प्रमोशन किए गए थे, लेकिन यह प्रमोशन गलत ढंग से किए गए। कर्मचारियों ने नजदीक के स्टेशन अलॉट किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed