फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Elderly death in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत

Mon, 27 May 2019 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Elderly death in suspicious circumstances
पलवल। रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले में किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। जांच अधिकारी एएसआई भीम सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब सात बजे स्टेशन मास्टर द्वारा उन्हें सूचना मिली कि पलवल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर- 8 पर एक बुजुर्ग व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। मृतक की पहचान कैलाश नगर निवासी 65 वर्षीय रमेश के रूप में हुई है जो कि शराब पीने का आदि था। वह कई दिनों से अपने घर नहीं आया था। पुलिस के अनुसार नशे की हालत में मृतक रमेश का सर किसी दीवार या जमीन से टकरा गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed