फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Education

आज से बोर्ड परीक्षा शुरू, 29540 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Tue, 03 Mar 2020 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Education
हथीन। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। इस बार जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 29540 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा के मुताबिक, 19568 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में 9972 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस बार प्रवेश पत्र पर परीक्षार्थी व पर्यवेक्षक दोनों के हस्ताक्षर अनिवार्य किए गए हैं, ताकि फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ने में आसानी हो सके। 3 मार्च को 12वीं कक्षा का हिंदी विषय का पेपर होगा। 4 मार्च को 10वीं कक्षा का सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा। बोर्ड की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा से 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। सभी रेगुलर परीक्षार्थियों को स्कूल ड्रेस में स्कूल के आईडी कार्ड और मूल आधार कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र में आना होगा। प्रवेश पत्र का रंगीन प्रिंट ले जाना अनिवार्य है। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र पर फोटो चिपकाकर फोटो व प्रवेश पत्र को सत्यापित भी करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed