फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Drone pilot training will empower Nuh's Scheduled Caste youth to become self-reliant.

Palwal News: ड्रोन पायलट ट्रेनिंग से आत्मनिर्भर बनेंगे नूंह के अनुसूचित जाति वर्ग के युवा

Mon, 06 Oct 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Mon, 06 Oct 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Drone pilot training will empower Nuh's Scheduled Caste youth to become self-reliant.
15 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए आयु सीमा, तीन लाख रुपये होनी चाहिए परिवार की वार्षिक आय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा मेवात जिले के 22 अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ड्रोन पायलट ट्रेनिंग दी जाएगी। यह प्रशिक्षण योजना ऐसे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो आधुनिक तकनीक से जुड़कर रोजगार के नए आयाम स्थापित करना चाहते हैं।
प्रशिक्षण के लिए पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं। आवेदक की आयु सीमा 15 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक हरियाणा राज्य की अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित हो। पारिवारिक वार्षिक आय परिवार पहचान पत्र के अनुसार तीन लाख रुपये तक होनी चाहिए। आवेदक न्यूनतम 10वीं पास होना चाहिए।
विज्ञापन

उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि इस प्रशिक्षण के लिए आवेदन केवल ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन जिला कार्यालय, हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, शाहपुर नंगली, नूंह (मेवात) में जमा करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं को नई तकनीकी दक्षता प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार एवं आधुनिक कृषि क्षेत्र में रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार मोहन लाल, क्षेत्रीय अधिकारी से मोबाइल नंबर 97297-88522 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed