फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Drain cleaning drive could be hampered by encroachments

Palwal News: अतिक्रमण की वजह से प्रभावित हो सकता है नालों के सफाई का अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Drain cleaning drive could be hampered by encroachments
नगर पालिका कार्यालय परिसर के बाहर नालो की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे कर्मचारी।
15 जून तक सभी प्रमुख नालों की सफाई का दावा, नागरिक बोले- सिर्फ ऊपरी सफाई नहीं, अतिक्रमण हटाकर हो स्थायी समाधान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। मानसून को देखते हुए नगर पालिका ने शहर को जलभराव और गंदगी से बचाने के लिए नालों की सफाई का व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। करीब 18 लाख रुपये की लागत से चल रहे इस अभियान में मशीनों और कर्मचारियों की मदद से प्रमुख नालों की गाद और कचरा निकाला जा रहा है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि नालों पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण केवल सफाई अभियान से समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है। ऐसे में प्रशासन के सामने न केवल नालों की सफाई, बल्कि अतिक्रमण हटाने की भी बड़ी चुनौती खड़ी है।

नगर पालिका सचिव राजेश मेहता ने बताया कि हर वर्ष मानसून से पहले नालों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जाता है। इसी कड़ी में इस बार भी टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से सफाई कार्य शुरू कराया गया है। सफाई अभियान में ट्रैक्टर, जेसीबी और अन्य मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। नगर पालिका की टीमें विभिन्न वार्डों से गुजरने वाले नालों में जमा गाद, प्लास्टिक और अन्य कचरे को निकालने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन


हालांकि शहर के कई सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने इस अभियान की प्रभावशीलता पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि केवल ऊपरी स्तर की सफाई से समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है। लोगों का आरोप है कि शहर के कई नालों पर वर्षों से अतिक्रमण किया गया है, जिसके कारण सफाई कर्मचारी नालों की पूरी गहराई तक नहीं पहुंच पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में नगर पालिका सचिव राजेश मेहता ने कहा कि सफाई कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जिन स्थानों पर अतिक्रमण के कारण बाधाएं आ रही हैं, वहां भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed