फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   doctors protest two hours

डॉक्टरों ने दो घंटे की रखी हड़ताल, सिविल सर्जन को सौंपा ज्ञापन

Fri, 12 Nov 2021 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
doctors protest two hours
पलवल। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन पलवल के तत्वावधान में शुक्रवार को 2 घंटे की हड़ताल की गई। हड़ताल में जिला नागरिक अस्पताल सहित सभी सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों ने हिस्सा लिया तथा कोई काम नहीं किया। जिससे अस्पताल में उपचार के लिए आए मरीजों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। हड़ताल के कारण ओपीडी सेवाएं पूरी तरह से बंद रहीं। हड़ताल एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. सुरेंद्र आर्य की अध्यक्षता में की गई।
विज्ञापन

डॉ. आर्य ने कहा कि पहले से कार्यरत अनुभवी डाक्टरों को प्रमोशन से एसएमओ बनाया जाए। सीधे एसएमओ की भर्ती पर रोक लगाई जाए। सर्विस में कार्यरत विशेषज्ञ डाक्टरों के लिए स्पेशलिस्ट कैडर बनाया जाए। पीजी पॉलिसी के तहत इन्सेंटिव मार्क्स खत्म करके सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार 40 प्रतिशत पीजी क्लीनिकल सीटों को सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित किया जाए।। उन्होंने चेतावनी दी कि चिकित्सकों की मांगे पूरी न होने पर हरियाणा राज्य में पूर्ण रूप से हड़ताल की जाएगी। जिसमें आपातकालीन सेवाएं भी रोकी जाएंगी। इस अवसर पर डॉ. योगेश मालिक, डॉ. मनमोहन, डॉ. संदीप सोनी, डॉ. चरण सिंह, डॉ. लोकवीर, डॉ. रेखा सिंह, डॉ. अरुणा सांगवान, डॉ. अजय माम, डॉ. अतुल चौधरी, डॉ. नवीन, डॉ. सपना, डॉ. मनीषा, डॉ. अनिका, डॉ. दिवाकर आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed