फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Doctors not available in OPD, patients are suffering from cold

अमर उजाला लाइव : ओपीडी में नहीं मिले डॉक्टर, ठंंड में परेशान रहे मरीज

Fri, 05 Jan 2024 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Doctors not available in OPD, patients are suffering from cold
अमर उजाला
विज्ञापन

फोटो 8,9,10,11,12 में है। कैप्शन: 8- सामान्य रोग विशेषज्ञ का खाली पड़ा कमरा
कैप्शन: 9- खराब पड़ी एक्सरा मशीन
कैप्शन: 10- ओपीडी कक्ष के बाहर खड़े मरीज
कैप्शन: 11- अजय मरीज
कैप्शन: 12- इंदिरा मरीज
-----
- एक्सरे मशीन खराब होने से मरीज हुए परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। भैया डॉक्टर साहब कब तक आएंगे। सुबह से यहां उनके इंतजार में बैठे हैं। एक तो ठंंड ऊपर से इंतजार भारी पड़ रहा है। जब यहां डॉक्टर ही नहीं हैं तो इस अस्पताल को बंद कर ही कर दो, कम से कम अस्पताल बंद होने से कहीं और तो इलाज कराने तो चले जाएंगे। अब तो ना इधर के हैं और न उधर कें। मैडम डॉक्टर साहब कोर्ट गए हैं। पता नहीं कब तक आएंगे। इंतजार कर सकते हो तो कर लो, वरना कहीं और जाकर जांच करा लो। हमें इससे ज्यादा पता नहीं। जिला नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को सामान्य रोग विशेषज्ञ के गायब रहने से उपचार के लिए आए मरीजों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। कंपकंपाती ठंड में डॉक्टर का इंंतजार कर काफी मरीजों को बिना उपचार के ही लौटना पड़ा। न तो उनकी किसी अन्य चिकित्सक ने जांच की और न ही कोई संतोषजनक जवाब मिला। यह समस्या जिला नागरिक अस्पताल में केवल शुक्रवार की नहीं है, बल्कि सप्ताह में दो से तीन दिन तक यही स्थिति रहती है। अस्पताल में डॉक्टर न मिलने की समस्या ही नहीं पर्याप्त मात्रा में दवाएं भी न मिलने से लोग परेशान घूमते रहते हैं।
समय : सुबह 11 बजे
स्थान : सामान्य रोग विशेष विशेषज्ञ ओपीडी
शुक्रवार को सुबह 11 बजे सामान्य रोग विशेषज्ञ के कमरे के बाद मरीजों की भीड़ लगी हुई थी। कुछ मरीज व उनके परिजन ठंड से बचने के लिए आसपास के बेंचों पर कंबल ओढ़कर बैठे थे। ओपीडी कक्ष खाली था तथा डॉक्टर नहीं था। मरीज दो घंटे से डॉक्टर के इंतजार में बैठे थे। पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा था। कोई बताता कि अभी आने वाले हैं तो कोई कहता कि कोर्ट गए हैं, कोई समय नहीं है। उनके स्थान पर कोई अन्य चिकित्सक जांच करने के लिए मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

-------
समय: साढ़े 11 बजे
स्थान: एक्सरे कक्ष
जिला नागरिक अस्पताल के एक्सरे कक्ष के बाहर लोगों की भीड़ मौजूद थी, जो एक्सरे कराने के लिए खड़े थे, लेकिन मशीन खराब थी। जिस कारण काफी देर इंतजार करने के बाद मरीजों को वापस लौटना पड़ा। बार-बार पूछने के बाद ही मरीजों को मशीन खराब होने के बारे में जानकारी दी गई। मरीज इस ठंड में कभी दवाओं के लिए तो कभी एक्सरे के लिए भटकते रहे, लेकिन बाद में बिना उपचार के ही लौटना पड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
मैं सुबह 10 बजे से डॉक्टर के इंतजार में खड़ा हूं, लेकिन अभी तक डॉक्टर नहीं आया है। न तो कोई यहां देखने वाला है और न ही कुछ बताने वाला है। हर दिन अस्पताल में यही स्थिति रहती है।
- अजय, निवासी पलवल
--------
मुझे डॉक्टर का इंतजार करते हुए एक घंटा हो गया है, लेकिन डॉक्टर अपने कक्ष में उपलब्ध नहीं है। अस्पताल में गरीब उपचार के लिए आते हैं, लेकिन इस सरकारी अस्पताल में कुछ सुविधाएं नहीं हैं।

-इंदिरा बामनीखेड़ा
--------
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अजय माम का कहना है कि ओपीडी केवल आधा घंटा बंद रही थी। मुझे जैसे ही इस बारे में जानकारी मिली तो दूसरा चिकित्सक तैनात कर दिया गया, ताकि मरीजों को परेशानी न हो। उसके अलावा एक्सरे मशीन में तकनीकी खामी आ गई है, उसे ठीक कराया जा रहा है। प्रबंधन का प्रयास है कि किसी मरीज को दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed