फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Do surprise inspection of polling booths Sector Magistrate, District Election Officer gave instructions

पोलिंग बूथों का औचक निरीक्षण करें सेक्टर मजिस्ट्रेट, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश

Tue, 14 Jun 2022 10:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Do surprise inspection of polling booths Sector Magistrate, District Election Officer gave instructions
पलवल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कृष्ण कुमार ने मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में नगर परिषद पलवल और होडल में अध्यक्ष तथा सदस्य पद के लिए 19 जून को होने वाले चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सुपरवाइजरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट राज्य चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। सेक्टर मजिस्ट्रेट की सहायता के लिए सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। अपने क्षेत्र के पोलिंग बूथों का औचक निरीक्षण करें ताकि क्षेत्र में अनुशासन बना रहे। निर्धारित प्रोफार्मा में समयबद्ध रूप से रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करें ताकि रिपोर्ट राज्य चुनाव आयोग को भेजी जा सके। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट और सुपरवाइजर ईवीएम मशीन, पोलिंग संबंधी समस्या तथा रिपोर्ट का विशेष रूप से ध्यान रखें। चुनाव आयोग द्वारा रिपोर्टिंग के लिए निर्धारित किए गए प्रोफार्मा में समय पर विवरण भेजना सुनिश्चित किया जाए। पोलिंग बूथ पर पेयजल, शौचालय, बिजली, रैंप आदि सुविधाओं की उपलब्धता को चेक करके संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को सूचित करें। अगर इनमें किसी भी प्रकार की कोई कमी पाई जाती है तो समय पर उसे दुरूस्त किया जाए। क्षेत्र में रहकर अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जुडे़ रहें। मतदान शुरू होने से पूर्व पोलिंग पार्टी मॉक पोल सर्टिफिकेट अवश्य प्रस्तुत करे। उन्होंने कहा कि प्रिजाइडिंग अधिकारी के अलावा किसी भी व्यक्ति विशेष को पोलिंग बूथ के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रत्याशी अथवा एजेंट में से एक बार में एक व्यक्ति ही बूथ के अंदर रहेगा। अगर किसी प्रत्याशी के साथ कोई सुरक्षाकर्मी है तो उसे भी बूथ के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

रिटर्निंग अधिकारी वैशाली सिंह ने कहा कि स्ट्रांग रूम से पोलिंग बूथ तथा मतदान होने के बाद पोलिंग बूथ से स्ट्रांग रूम तक ईवीएम मशीन की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टी अपने पोलिंग बूथ पर जाने से पूर्व चुनाव संबंधी सभी सामान व ईवीएम मशीन, मतदाता सूची को चेक करके तथा किट बैग की सूची अनुसार सभी सामान प्राप्त करने का सर्टिफिकेट प्रिजाइडिंग अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट को देंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट पोलिंग बूथ पर जाकर पोलिंग पार्टी से चुनाव सामग्री का ब्यौरा लेंगे और इसकी रिपोर्ट संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल, नगर परिषद पलवल के कार्यकारी अधिकारी मनोज यादव, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता एस.पी. गर्ग, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता नरेंद्र यादव, जिला उद्यान अधिकारी अब्दुल रज्जाक, नायब तहसीलदार पलवल दिनेश कुमार, उप जिला शिक्षा अधिकारी सुखबीर सिंह तंवर, बीडीपीओ होडल व हथीन नरेश शर्मा सहित संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा सुपरवाइजर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed