{"_id":"6025409e8ebc3ee9490dad31","slug":"district-education-officer-made-aware-of-problems-of-teachers-palwal-news-noi5650850192","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला शिक्षा अधिकारी को अध्यापकों की समस्याओं से कराया अवगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला शिक्षा अधिकारी को अध्यापकों की समस्याओं से कराया अवगत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की जिला कार्यकारिणी का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल से मिला। अध्यापकों की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रधान वेदपाल की अध्यक्षता में बैठक भी की। इसका संचालन महासचिव गीतेश कुमार ने किया।
प्रधान वेदपाल और महासचिव गीतेश कुमार ने जिला शिक्षा अधिकारी को बताया कि जब से पलवल जिला अस्तित्व में आया है, तभी से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एसओ का पद खाली है, जिसके कारण अध्यापकों को एसीपी, मेडिकल रिवर्समेंट आदि अन्य कार्यों के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने शिक्षा अधिकारी को अध्यापकों की समस्याओं के बारे में बताया। उन्होंने आए दिन सैलरी बजट का कम होना, एलटीसी, मेडिकल तथा एक्स ग्रेशिया बजट की समस्या पीजीटी तथा सीएडवी कन्फर्मेशन पत्र जारी करना, जीआईएस नंबर अलॉट करना, विद्यालयों के अधूरे निर्माण कार्य, गरीब बच्चों की छात्रवृत्ति की बकाया राशि का न मिलना बीएलओ प्रतिपूर्ति अवकाश तथा 2 वर्षों से मानदेय का न मिलना, परिवार पहचान पत्र तथा बीपीएल सर्वे आदि अन्य गैर शैक्षणिक कार्यों में लगे अध्यापकों को मानदेय प्राप्त नहीं होना आदि गंभीर समस्याओं से अवगत कराया। जिला शिक्षा अधिकारी ने जल्द समस्याओं का निवारण करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राकेश शर्मा, थान सिंह, अशोक गर्ग, मुक्ता शर्मा, सरला देवी, वीर सिंह सौरोत, महेश चंद, नरेश कुमार, शिव दयाल तथा गुलाब सिंह मौजूद रहे ।