{"_id":"6ae639bf8c9fe5ab8c0d0ce4","slug":"discussion-on-the-spread-of-education-and-social-reform-within-the-muslim-community-palwal-news-c-25-1-mwt1009-116897-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: मुस्लिम समाज में शिक्षा के प्रसार, सामाजिक सुधार पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: मुस्लिम समाज में शिक्षा के प्रसार, सामाजिक सुधार पर चर्चा
विज्ञापन
पिपाका में जमीयत उलेमा-ए-हिंद का दो दिवसीय राष्ट्रीय इजलास संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। उपमंडल के गांव पिपाका में जमीयत उलेमा-ए-हिंद की राष्ट्रीय प्रबंधक कमेटी का दो दिवसीय महत्वपूर्ण इजलास शनिवार को संपन्न हुआ। 30 अक्तूबर से शुरू राष्ट्रीय आयोजन में विभिन्न राज्यों से पहुंचे उलेमा, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े जिम्मेदार लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद असअद मदनी ने की।
दो दिनों तक चले इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश और समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मुस्लिम समाज की वर्तमान परिस्थितियों, शिक्षा के प्रचार-प्रसार, सामाजिक सुधार, संगठनात्मक मजबूती, वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा और धार्मिक अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही समाज में जागरूकता बढ़ाने और शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर भी विचार रखे गए।
इस राष्ट्रीय इजलास में देश के विभिन्न राज्यों से आए जमीयत के वरिष्ठ उलेमा, राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी और मेवात क्षेत्र के अनेक जिम्मेदार लोगों ने भाग लिया। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
मेवात की धरती पर आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम ने गांव पिपाका को दो दिनों तक देशभर के उलेमा और जमीयत के पदाधिकारियों का प्रमुख केंद्र बनाए रखा। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। इंतजामिया कमेटी की ओर से बाहर से आने वाले मेहमानों के स्वागत और अन्य व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम किए गए।