फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Department raids fertilizer shops, irregularities found

Palwal News: खाद की दुकानों पर विभाग का छापा, मिलीं अनियमितताएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Department raids fertilizer shops, irregularities found
हथीन। कृषि विभाग की टीम ने उपमंडल क्षेत्र में रासायनिक खाद बेचने वाली कई दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों के स्टॉक और रिकॉर्ड की जांच की गई। खासतौर पर उटावड़ स्थित इमरान खाद भंडार, पवित्रा ट्रेडिंग कंपनी कौंडल, अंश खाद भंडार और विक्की खाद भंडार की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानों में अनियमितताएं पाई गई हैं, जिन पर विभाग की नजर बनी हुई है। खण्ड कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि जांच में अनियमितताएं पाई गई हैं, उन दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेंगी ताकि खाद आपूर्ति प्रणाली को पारदर्शी और किसानों के हित में बनाए रखा जा सके। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed