फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Demolition in two illegal colonies in Kusalipur

Palwal News: कुसलीपुर में दो अवैध काॅलोनियों में तोड़फोड़

Tue, 06 Feb 2024 11:16 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Tue, 06 Feb 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Demolition in two illegal colonies in Kusalipur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने मंगलवार को गांव कुसलीपुर में अवैध रूप से बनाई जा रही काॅलोनियों में तोड़फोड़ की। विभाग ने दो अवैध काॅलोनियों में बनाई गई चारदीवारी, सड़क को तोड़ दिया। यह काॅलोनी पांच एकड़ में बनाई जा रही थी। जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन और भारी पुलिस बल तैनात रहा।

जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने बताया कि विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई में अधिक सख्ती बरती जाएगी, ताकि अवैध कॉलोनी काटने व उसमें निर्माण करने वालों के मंसूबे पूरे न हो सके। सभी अवैध कॉलोनियों में आमजन को जागरूक करने के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाए जा चुके हैं। जनता से अनुरोध है कि अवैध कॉलोनियों में भू माफियाओं के बहकावे में आकर प्लॉट न खरीदें तथा अपनी मेहनत की कमाई को बर्बाद न होने दें, क्योंकि अवैध कॉलोनियों में सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाती। कोई भी अवैध कॉलोनी में निर्माण करने से पहले सरकार से नियमानुसार अनुमति लें। अवैध कॉलोनी में हुए निर्माण को किसी भी समय अधिनियम के प्रावधान में गिराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed