फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Demand to hang the student's killers

छात्रा के हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग

Wed, 28 Oct 2020 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Demand to hang the student's killers
बल्लभगढ़ की छात्रा निकिता की हत्या से नाराज छात्र-छात्राएं प्रदर्शन करते हुए - फोटो : Palwal
पलवल। बल्लभगढ़ के अग्रवाल कालेज के बाहर निकिता नामक छात्रा की गोली मारकर हत्या से नाराज छात्रों ने बुधवार को विरोध-प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पलवल इकाई के तत्वावधान में इस दौरान जुलूस निकालकर और बस अड्डे पर जाम लगाकर आरोपियों को फांसी देने की मांग की गई। एसडीएम कंवरपाल ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाया और ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

छात्रों का कहना था कि निकिता के साथ हुई यह वारदात पुलिस व प्रशासन की लचर व्यवस्था के कारण है। एक तरफ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जा रहा है और दूसरी तरफ बेटियां बाहर निकलने के बाद सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में कोई भी व्यक्ति अपनी बेटी को पढ़ाएगा ही नहीं। सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए और निकिता के आरोपियों को तुरंत फांसी पर लटकाना चाहिए, ताकि आगे ऐसी हरकत कोई भी न कर सके। इस दौरान कालेजों व स्कूलों के बाहर सुरक्षा, छात्राओं के लिए स्पेशल बसें चलाने व महिला पुलिसकर्मियों को बसों में तैनात करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों की मांग की थी कि बस अड्डा, रेलवे स्टेशनों व सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस गश्त करें और महिलाओं व बेटियों से इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। एसडीएम कंवरपाल ने आश्वासन दिया कि उनके ज्ञापन में की गई मांगों से वरिष्ठ अधिकारियों व सरकार को अवगत करा दिया जाएगा। इस मौके पर एबीवीपी के जिला संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर, रेशमा राणा, हिमांशी, जितेश, प्रशांत वशिष्ठ, प्रिया, राधा ठाकुर, मोहित, जोगेंद्र, राधा, रिंकी, आकाश, रोहित, मोनिका, जितेंद्र, अंजू, रोहित कौशिक, पूजा, प्रीति, कुलदीप, हरेंद्र पाल, रीना, जमशेद आदि मौजूद रहे।
प्रदर्शन कर विधायक का पुतला फूंका, एसडीएम को ज्ञापन दिया
हथीन। छात्रा निकिता को न्याय दिलाने के लिए श्री राजपूत करणी सेना, बजरंग दल व राम सेना समेत तमाम हिंदू संगठनों ने बुधवार को विरोध-प्रदर्शन किया। साहबजी मंदिर से लेकर बस स्टैंड तक जुलूस निकालकर कांग्रेस विधायक आफताब अहमद का पुतला फूंका गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि परिवार का सदस्य होने के नाते अपराधी तौसीफ को विधायक का संरक्षण प्राप्त था। इस दौरान एसडीएम वकील अहमद को प्रधानमंत्री, गृह मंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप मामले की जल्द से जल्द विवेचना कर केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने व जल्द से जल्द दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। इस मौके पर करणी सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह राणा, बजरंग दल के राज्य सह संयोजक भारत भूषण, करणी सेना के प्रदेश महामंत्री ईश्वर सिंह, सुंदर मुनि, लेखराज, मोतीराम शर्मा, अशोक ठाकुर, संग्राम सिंह, योगेश राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed