{"_id":"5900803d4f1c1b876dc0e089","slug":"demand-for-the-increase-in-sugar-mill-capacity","type":"story","status":"publish","title_hn":" चीनी मिल की क्षमता बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल की क्षमता बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल सहकारी चीनी मिल की क्षमता बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों ने मंगलवार को चीनी मिल परिसर में प्रदर्शन किया तथा सरकार व मिल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
प्रदर्शन का नेतृत्व समाजसेवी मणधीर मान ने किया। किसानों का कहना था कि मिल की पेराई क्षमता कम होने के कारण किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा सूख रहा है। मिल प्रबंधन को इसकी बिल्कुल भी चिंता नहीं है। किसानों का कहना था कि मिल की पेराई क्षमता मात्र 16 हजार कुंतल प्रतिदिन की है। इससे किसानों का गन्ना ठीक से नहीं लिया जाता है। इस कारण गन्ना खेतों में खड़ा रहता है।
विज्ञापन
किसानों की मांग थी कि मिल की पेराई क्षमता 16 हजार कुंतल प्रतिदिन से बढ़ाकर 32 हजार कुंतल प्रतिदिन की जाए। करीब 50 हजार कुंतल गन्ना अभी तक नहीं कट पाया है । मिल प्रबंधन की तरफ से देरी होने की वजह से ऐसा हुआ है । मान ने कहा कि यदि वक्त रहते हुए मिल प्रबंधन किसानों का गन्ना ले लेती है तो इस कड़कती धूप में उन्हें यहां दो दो दिन तक मिल के अंदर अपने गन्ने को देने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
मिल प्रबंधन और सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को सरकार जल्द से जल्द सुने और इसका समाधान करे। मिल की क्षमता बढ़ाई जाए। बाद में किसानों ने मिल प्रबंधक अमरदीप सिंह से भी मुलाकात की और किसानों की मांग उनके सामने रखी। प्रबंधक ने बताया कि मिल क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा जा चुुुका है। सरकार की तरफ से आदेश आते ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इस अवसर पर प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से किसान कुमरपाल, वीरपाल, बाबूराम, रामजीलाल, हरि सिंह मुख्य थे।