{"_id":"69e0ece4e7434fe399060841","slug":"demand-for-salary-increase-demonstration-of-affinity-company-employees-palwal-news-c-24-1-pal1006-123405-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: सैलरी बढ़ोतरी की मांग, अफिनिटी कंपनी के कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: सैलरी बढ़ोतरी की मांग, अफिनिटी कंपनी के कर्मचारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस, कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच कराई बातचीत
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
जिले के घुघेरा गांव के पास स्थित एक निजी कंपनी में बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह के समय बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कर्मचारी कंपनी के गेट पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनके वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है। उनका आरोप है कि कंपनी में काम का दबाव पहले की तुलना में काफी बढ़ा दिया गया है, लेकिन इसके अनुरूप न तो वेतन में इजाफा किया गया और न ही अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। कर्मचारियों ने कहा कि मौजूदा वेतन में परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि वे पहले भी कई बार प्रबंधन के समक्ष अपनी मांगें रख चुके हैं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। इसके चलते उन्हें मजबूर होकर धरना-प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा। सूचना मिलने पर गदपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच बातचीत कराई गई। समझाइश के बाद कर्मचारी शांत हो गए और धरना समाप्त कर काम पर लौट गए। पूरा घटनाक्रम करीब 45 मिनट तक चला।